Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
प्रेशर आईईडी विस्फाेट से मादा भालू की मौत
dantewada,Female bear dies , pressure IED explosion

दंतेवाड़ा । जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोहकाबेड़ा के पास नक्सलियों की बिछाई प्रेसर आईईडी की चपेट में आकर एक वन्य प्राणी मादा भालू की मौत हो गई, वहीं उसके दो शावकों ने भी भूख की वजह से दम तोड़ दिया। आज गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि आईईडी ब्लास्ट हुई थी, जिसकी चपेट में एक वन्य प्राणी मादा भालू खून से लथपथ मरी पड़ी है। उसके ऊपर उसके दो नवजात बच्चे हैं, ग्रामीणों ने जब पास जाकर देखा तो तीनों मृत पड़े हुए थे।

 

उल्लेखनीय है कि बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित इलाकाें में सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए नक्सली प्रेशर आईईडी लगाते हैं। नक्सलियों के इस षड्यंत्र का शिकार बेकसूरों को होना पड़ता है। इसी इलाके में नक्सलियों के बिछाए गये प्रेशर आईईडी में फंसकर एक ग्रामीण की भी मौत हाे चुकी है। इस बार नक्सलियों के इस जाल में मादा भालू फंस गई। आईईडी ब्लास्ट होते ही उसकी मौत हो गई, मां को मृत पड़ा देख मादा भालू के दो नवजातों ने भी भूख से तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित अलग-अलग इलाकों में नक्सलियों द्वारा बिछाई गई आईईडी की चपेट में आकर कई ग्रामीणों व जानवरों की मौत हाे चुकी है।

MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.