Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
कोरबा में चोटिल हाथी का आतंक
korba, Terror , injured elephant

कोरबा । कोरबा वन मंडल अंतर्गत आने वाले करतला वन परिक्षेत्र इलाके में हाथियों की मौजूदगी कई दिनों से बनी हुई है। इनमें से एक हाथी जिसके पैर में चोट लगी है और वह चोटिल होकर अपने दल से अलग हो गया है, ग्राम पीडिया से होते हुए यह हाथी करतला के आसपास भटक रहा है।

आज इस हाथी को करतला के शासकीय महाविद्यालय भवन के आसपास देखा गया और उसने वहां खड़ी एक माेटरसाइकिल को गिरा दिया। हाथी कॉलेज और इसके पीछे वन विभाग के एक भवन के आसपास विचरण कर रहा है। लोग उसे डंडे से खदेड़ते नजर आए, शोर मचा रहे हैं।

हाथी को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामवासी उमड़े नजर आए और चारों तरफ से यह हाथी घिरा हुआ एक मैदान स्थान पर इधर से उधर विचरण करते देखा गया है। ग्रामीण तरह-तरह की आवाज करते हाथी के इर्द-गिर्द देखे गए। वन विभाग के कर्मचारी ग्रामीणों को वहां से भगाने के लिए लगातार कवायद करते दिखे, साथ ही सायरन बजाकर हाथी का भी ध्यान भटकाया जा रहा है।

करतला रेंजर राजेश चौहान ने बताया कि यह हाथी अपने दल से बिछड़ गया है और इसके पैरों में चोट लगी हुई है। वन विभाग की टीम लगातार हाथी की मॉनीटरिंग कर रही है और घायल हाथी के उपचार के लिए तीन स्थानों से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है।

MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.