Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच बारिश के आसार
raipur,Chances of rain ,severe cold

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पड़ रही कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत के आसार हैं। अंबिकापुर और दुर्ग में कड़ाके ठंड पड़ रही है, सुबह शाम अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। बंगाल में बने सिस्टम के असर से अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है। अंबिकापुर और दुर्ग को छोड़कर कई जिलों में रात का पारा सामान्य के करीब पहुंच गया है।सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दंतेवाडा में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 04.1 डिग्री अंबिकापुर में दर्ज किया गया।बस्तर ,रायपुर, बिलासपुर तथा सरगुजा संभाग के कुछ जिलों में मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है। वहीं लाेग ठंड से बचने दिनभर गर्म कपड़े पहनने के साथ अलाव का सहारा ले रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी दो दिनों तक न्यूनतम तापमान बढ़ेगा। उधर बस्तर, रायपुर और बिलासपुर संभाग के ओडिशा से लगे जिलों में बारिश के आसार हैं।  अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। विभाग के अनुसार दो मौसमी तंत्र के प्रभाव से प्रदेश हवा की दिशा में परिवर्तन हो सकती है।सरगुजा संभाग में शीतलहर का दायरा सिमटने लगा है। अंबिकापुर का न्यूनतम तापमान दो से बढ़कर चार डिग्री तक पहुंच गया है. मौसम विशेषज्ञ एच पी चंद्रा का कहना है कि अभी भू- मध्य प्रशांत महासागर का जल सामान्य से ठंडा होने की वजह ला नीना का प्रभाव है। इसकी वजह से मध्य इलाकों में ठंड का प्रभाव ज्यादा महसूस हो रहा है। आज 19 दिसंबर से 20 दिसंबर को बस्तर संभाग और उससे लगे जिलों में, रायपुर संभाग के जिले, ओडिशा से लगे बिलासपुर संभाग के जिले (सारंगढ़, रायगढ़, सक्ती, जांजगीर, कोरबा और उससे लगे सरगुजा संभाग के जिलों में) हल्की से मध्यम बारिश होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना जताई गई है ।इक्कीस दिसंबर को रायगढ़ और उससे लगे जिलों बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 

मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र तथा इससे सम्बद्ध ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण, औसत समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। अगले 24 घंटों के दौरान इस सिस्टम के उत्तर-पश्चिम की ओर उत्तर तमिलनाडु और दक्षिण आंध्र प्रदेश तट की ओर बढ़ने की संभावना है।एक पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक द्रोणिका के रूप में बना हुआ है

MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.