Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नारायणपुर मुठभेड़ में घायल चार नाबालिग में से एक के गले में सात दिन से फंसी गोली
narayanpur,   minors injured,  Narayanpur encounter
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर के अबूझमाड़ के जंगल में बीते 12 दिसंबर को हुई मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए थे। इसके 2 दिन बाद इस मुठभेड़ में 4 नाबालिग रमली ओयाम, राजू बंडा, सोनू और चेतराम के घायल हाेने की जानकारी भी सामने आए।
 
आज गुरुवार काे चर्चा में नारायणपुर एसपी गौरव राय  ने बताया कि मुठभेड़ में नक्सली अपने साथियों को बचाने के लिए नाबालिग बच्चों को ढाल बनाए हुए थे, उसी दौरान 4 बच्चों को गोली लगी और वे घायल हुए हैं। इनमें रमली ओयाम के गले में 7 दिन से गोली फंसी है। उसे बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर किया गया है। यहां डॉक्टर उसके गले का संभवत: आज गुरूवार काे ऑपरेशन कर गोली निकालेंगे। इसके अलावा राजू बंडा नाम का एक बच्चा मेकॉज में भर्ती जिसका उपचार जारी है। इसी तरह सोनू और चेतराम नाम के बच्चा दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती है। मुठभेड़ में घायल हुए नाबालिग उस दाैरान कहां मौजूद थे, यह नाबालिगों के बयान से स्पष्ट होगा। हालांकि अभी किसी को भी इन 4 घायल नाबालिकाें से मिलने नहीं दिया जा रहा है।
 
एसपी गौरव राय ने कहा कि बड़े नक्सली कैडर कार्तिक की जान बचाने के लिए नक्सलियों ने नाबालिग और ग्रामीणों को ढाल बनाया था। क्रॉस फायरिंग में 4 बच्चों को गोली लगी है।
उल्लेखनीयय है कि अबूझमाड़ के जंगल में 12 दिसंबर को हुई मुठभेड़ के बाद नक्सलियों की तरफ से भी प्रेस नोट जारी किया था। इसमें नक्सलियाें ने मारे गये 7 लोगों में नक्सलियों ने 1 महिला और 1 पुरुष नक्सली को अपना साथी और बाकी 5 को ग्रामीण बताया था। लेकिन इस प्रेस नोट में नक्सलियाें द्वारा नाबालिकाें के घायल हाेने का कहीं भी जिक्र नहीं किया था।

 

MadhyaBharat 19 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.