Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तेज रफ्तार कार ट्रक में घुसी दो सगे भाइयों की मौत
raipur,High speed car , two brothers died

रायपुर । रायपुर से शन‍िवार देर रात  कोलियारी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार  ट्रक से टकरा गई। इस घटना में कार सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्‍कर इतनी तेज थी क‍ि दोनों कार में बुरी तरह से फंस गए थे। सूचना पर पहुंची पुलि‍स ने कड़ी मशक्‍कत के बाद शव को बाहर न‍िकाला। पुल‍िस ने आज दोनों शवों का पोस्‍टमार्टम उपरांत पर‍िजनों को सौप द‍िया है।

 

पुल‍िस से म‍िली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के भखारा क्षेत्र के कोलियारी मोड़ के पास एक तेज रफ्तार कार चलती ट्रक में जा घुसी। इस घटना में कार सवार दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मशक्कत के बाद मृतकों के शव को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतकों के शव को पोस्‍टमार्टम के लिए रवाना कर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पोस्‍टमार्टम के बाद शवों को पर‍िजनों को सौप द‍िया गया है। मृतकों की पहचान धर्मेंद्र साहू (22 वर्ष) और लिकेश साहू (17 वर्ष) के रूप में हुई है, जो बोरझरा के रहने वाले थे। दोनों रायपुर स्थित रिश्तेदार के घर से वापस बोरझरा लौट रहे थे, इसी दौरान वे भखारा में कोलियारी मोड़ के पास ओवरटेक करने के चक्कर में हादसे के शिकार हो गए।

 

 

MadhyaBharat 22 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.