Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नक्सलियाें के हथियार बनाने के उपकरण व नक्सल सामग्री बरामद
bijapur, Naxals

बीजापुर । जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना तर्रेम क्षेत्रान्तर्गत वाटेवागु में 20 दिसंबर काे नवीन कैम्प की स्थापना के बाद आज साेमवार को डीआरजी बीजापुर, एसटीएफ, कोबरा 205, 210 एवं केरिपु की संयुक्त टीम कोमटपल्ली की ओर सर्चिंग अभियन पर निकली थी। अभियान के दौरान संयुक्त टीम के द्वारा कोमटपल्ली जंगल-पहाड़ में नक्सलियों के द्वारा बड़े चट्टानों के बीच में छुपा कर रखे हथियार बनाने के उपकरण और नक्सल सामग्री बरामद किया गया।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलाें द्वारा बरामद किये गये नक्सली डम्प में गैस वेल्डिंग मशीन मय नोजल, आक्सीजन सिलेण्डर, गैस वेल्डिंग में उपयोग आने वाला पावडर 8 डिब्बा, इन्वर्टर-एक, स्टेबलाईजर पांच, स्टील कंटेनर तीन, कमर्सियल मोटर तीन, ब्लोवर(धौकनी मशीन) दाे, ग्लेण्डर मोटर-एक, वेल्डिंग राड 200, टुकड़ा लोहे का राड छोटा बड़ा तीन-तीन, खाली मैग्जीन तीन, इलेक्ट्रिक स्वीच 65, रायफल सिलिंग आठ एवं दाे पोच बरामद किया गया। कैम्प स्थापना के बाद क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध अभियान तेज किया गया है। कोमटपल्ली में माआवेादियों के द्वारा बनाये गये 62 फिट के विशाल स्मारक को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया है। काेर इलाके में लगातार गश्त सर्चिंग की कार्रवाई जारी है।

MadhyaBharat 23 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.