Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क‍िया मुख्‍यमंत्री न‍िवास का घेराव
raipur, Youth Congress workers, Chief Minister

रायपुर । छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस आज मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने नि‍कले। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम गार्डन से सभा कर मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करने निकले। मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ते कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था कर रखी थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, जिससे प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प भी हुई।


युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव कानून व्यवस्था और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कर रही है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज कर रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा क‍ि युवा कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव प्रदेश में बढ़ते अपराध, बढ़ते नशे के व्यापार, बढ़ती महंगी बिजली दरें, युवाओं को रोजगार से वंचित रखना, प्रधानमंत्री आवास योजना में हो रही वादा खिलाफी, 33 हजार शिक्षकों की भर्ती के झूठे वादे समेत 500 रुपये के गैस सिलेंडर के वादे से वादा खिलाफी को लेकर कर रही है।

MadhyaBharat 23 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.