Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तसलीमा नसरीन ने बंगाल सरकार पर लगाया आरोप
kolkata, Taslima Nasreen accused ,Bengal government
कोलकाता । निर्वासित बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन ने पश्चिम बंगाल सरकार पर कलाकारों और लेखकों की आवाज दबाने का आरोप लगाया है। नसरीन का दावा है कि उनके उपन्यास पर आधारित नाटक 'लज्जा' को राज्य के दो थिएटर उत्सवों में मंचन से जबरन हटाया गया।

नसरीन ने सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में आरोप लगाया कि उत्तर 24 परगना के गोबरडांगा नाट्योत्सव और हुगली के पांडुआ नाट्योत्सव में पुलिस ने हस्तक्षेप कर आयोजकों पर दबाव बनाया कि नाटक को कार्यक्रम से हटा दिया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने इसे सांप्रदायिक दंगे भड़कने की आशंका का कारण बताते हुए हटाने को कहा। तसलीमा ने कहा कि नाटक का कार्यक्रम दो महीने पहले घोषित किया गया था लेकिन अचानक पुलिस ने आयोजकों को 'लज्जा' को सूची से हटाने के लिए बाध्य कर दिया। याद दिला दें, दिल्ली में एक थिएटर समूह ने इस नाटक का मंचन तीन बार भरे हुए सभागार में किया था।

उन्होंने पश्चिम बंगाल प्रशासन की आलोचना करते हुए कहा कि नाटक से हिंसा भड़कने के बहाने स्वतंत्र अभिव्यक्ति की आवाज दबाई जा रही है। तसलीमा ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पश्चिम बंगाल से यह कहते हुए जबरन निकाल दिया गया था कि मेरी मौजूदगी से कट्टरपंथी दंगे भड़काएंगे लेकिन मुझे समझ नहीं आता कि दंगाइयों पर कार्रवाई क्यों नहीं होती और लेखकों की स्वतंत्र आवाज को क्यों दबाया जाता है।

तसलीमा के इस आरोप को भारतीय जनता पार्टी का समर्थन मिला है। केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर पाखंड का आरोप लगाते हुए कहा कि वह कट्टरपंथ के खिलाफ लोकप्रिय नाटक का मंचन भी नहीं होने दे रही हैं।  
 
भाजपा आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने कहा कि यदि ममता बनर्जी बंगाल में कानून व्यवस्था को संभालने में असमर्थ हैं और मुस्लिम वोट बैंक के डर से कला, संस्कृति और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबा रही हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

गोबरडांगा नाट्योत्सव के आयोजकों ने 'लज्जा' को कार्यक्रम से हटाने की पुष्टि की, लेकिन इसके पीछे का कारण बताने से इनकार कर दिया। वहीं, राज्य पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में प्रशासन की संलिप्तता की पुष्टि या खंडन करने से इनकार कर दिया है।
MadhyaBharat 24 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.