Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
ईडी ने गैंगस्टर दाऊद के भाई कासकर से जुड़े फ्लैट को अपने कब्जे में लिया
mumbai,ED takes possession , Dawood

मुंबई । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर ने रंगदारी में लिए ठाणे स्थित एक फ्लैट को मंगलवार को अपने कब्जे में ले लिया है। ईडी ने यह फ्लैट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कुर्क किया था। इस

फ्लैट की कीमत 55 लाख आंकी गई है।

 

सूत्रों के अनुसार ठाणे पुलिस ने इकबाल कासकर को एक बिल्डर से रंगदारी वसूलने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी की टीम ने इस मामले की जांच मनी लॉड्रिंग एंगल से शुरु की थी। इस मामले में जांच में पता चला कि इकबाल कासकर ने रंगदारी के रूप में बिल्डर से ठाणे में नियोपोलिस बिल्डिंग में स्थित 55 लाख रुपये मूल्य के एक फ्लैट लिया गया था, जो इकबाल कासकर के करीबी सहयोगी मुमताज एजाज शेख के नाम पर है।


सूत्रों के अनुसार ठाणे पश्चिम में स्थित नियोपोलिस बिल्डिंग में आवासीय संपत्ति को वर्ष 2022 में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत जारी एक अनंतिम आदेश के परिणामस्वरूप कुर्क किया गया था। न्यायाधिकरण ने अनंतिम कुर्की को मंजूरी दी थी, जिसने ईडी को फ्लैट का औपचारिक कब्जा लेने की अनुमति दी थी। संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया हाल ही में पूरी हुई है और अब ईडी ने कथित फ्लैट को अपने कब्जे में ले लिया है। ईडी की टीम इस मामले की आगे की जांच कर रही है।

MadhyaBharat 24 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.