Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
के अन्नामलाई ने डीएमके सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
new delhi,K Annamalai , DMK government

नई दिल्ली । तमिलनाडु की अन्ना यूनिवर्सिटी में हुई घटना से वहां की राजनीति गरमा गई है। यहां एक इंजिनियरिंग छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया। तमिलनाडु के भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार को डीएमके सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए कोयंबटूर स्थित अपने आवास के बाहर खुद को कोड़े मारे। अन्नामलाई ने डीएमके सरकार पर आरोप लगाया कि चेन्नई में अन्ना यूनिवर्सिटी के छात्राओं की सुरक्षा करने में राज्य सरकार विफल रही है। अन्नामलाई ने 48 दिनों तक उपवास करने की शपथ भी ली। इसके साथ उन्होंने कसम खाई कि जब तक डीएमके सत्ता से बाहर नहीं हो जाती, तब तक वे जूते नहीं पहनेंगे। राज्य के बिगड़ते शासन के बारे में "मुरुगन से शिकायत" करने के लिए छह अरुपदाई वीडू (भगवान मुरुगा के छह निवास) जाने की योजना की घोषणा की।

 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत करते हुए विश्वविद्यालय में सीसीटीवी कैमरों की कमी को लेकर सरकार की आलोचना की और महिलाओं की सुरक्षा के लिए निर्भया फंड के राज्य द्वारा उपयोग पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि एफआईआर में पीड़िता की पहचान उजागर कर दी गई है और उसे गलत तरीके से पेश किया है, यह शर्मनाक है। उन्होंने मिडिल क्लास के लोगों से आग्रह किया कि डीएमके सरकार के खिलाफ आवाज उठाएं।

 
उल्लेखनीय है कि अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजिनियरिंग की छात्रा के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। घटना 23 दिसंबर की है। छात्रा ने इसकी पुलिस से खुद शिकायत की थी। शुरू में पुलिस ने केस को हल्के में लिया और कोई कार्रवाई नहीं की। सोशल मीडिया पर केस उछला तब पुलिस हरकत में आई। मामले में पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया। 37 वर्षीय आरोपित यूनिवर्सिटी परिसर के पास बिरयानी बेचता है।
MadhyaBharat 27 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.