Since: 23-09-2009

  Latest News :
मदीना के पास बस हादसा 42 भारतीय उमराह तीर्थयात्रियों के मारे जाने की आशंका.   बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को छात्र आंदोलन दमन मामले में फांसी की सजा.   ममता बनर्जी ने गोरखा संवाददाता की नियुक्ति को लेकर प्रधानमंत्री को लिखा पत्र.   नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक में तीन प्रस्तावों पर मुहर.   मणिपुर में आरपीएफ/पीएलए का मेजर गिरफ्तार.   दिल्ली ब्लास्ट कांड में बंगाल के एक और संदिग्ध आतंकी का नाम जुड़ा.   मजदूरों की बहाली को लेकर कलेक्ट्रेट के सामने धरने पर विधायक और कोल विकास प्राधिकरण अध्यक्ष.   टेंट का सामान धोते समय नदी में बहे दो युवक.   मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लाला लाजपत राय अशोक सिंघल और बाला साहेब ठाकरे की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि.   भोपाल में सड़क पर दौड़ रही बस के अचानक निकले पहिये.   अल फलाह यूनिवर्सिटी के चेयरमैन जवाद सिद्दकी का भाई हमूद हैदराबाद से गिरफ्तार.   युवक को गोली मारकर लूट ले गए डेढ़ लाख रुपए.   फरार वारंटियों की सुरक्षा व्यवस्था ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले तीन आरक्षक निलंबित.   माओवाद समाप्ति की ओर, ‘नियद नेल्लानार’ योजना से ग्रामीणों को मिल रहा लाभ : मुख्यमंत्री साय.   छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड.   खाना खाने के बाद बेहोश हुई छात्रा की उपचार के दौरान मौत.   बस्तर में नवंबर महीने में पारा 10 डिग्री के नीचे जाने की संभावना.   बस्तर में नवंबर महीने में पारा 10 डिग्री के नीचे जाने की संभावना.  
हिमाचल की चांशल घाटी में बर्फीले तूफान में फंसे आठ लोग 12 घंटे बाद रेस्क्यू
shimla, Eight people trapped , snowstorm

शिमला । हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फ़बारी अब कहर बरपाने लगी है। बर्फबारी से जगह-जगह सड़कें बंद होने से यातायात बाधित हुआ है। वहीं कई जगह लोग फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए स्थानीय स्तर पर टीमें सक्रिय हैं। 

 

शिमला जिला के रोहड़ू उपमण्डल के पर्यटन स्थल चांशल घाटी में बर्फीले तूफान में फंसे आठ व्यक्तियों को लोक निर्माण विभाग मंडल डोडरा क्वार की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लडोट पंहुचाया है। यह रेस्क्यू अभियान 27 दिसंबर यानि शुक्रवार को रातभर चलता रहा। ये सभी आठ व्यक्ति एक जिप्सी, स्कार्पियो और पिकअप में सवार थे और चांशल घाटी के बर्फीले तूफान में फंस गए थे। इनमें जिप्सी व पिकअप डोडरा क्वार से रोहडू की ओर आ रही थी। वहीं स्कार्पियो में सवार होकर लोग रोहडू से चांशल घाटी घूमने गए थे।

 

लोक निर्माण विभाग मंडल डोडरा क्वार की टीम को जैसे ही उनके चांशल घाटी में फंसे होने की सूचना मिली। लोनिवि की टीम ने बिना देरी किए शुक्रवार शाम चार बजे के करीब दो जेसीबी मशीनों की सहायता से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया और चांशल घाटी पंहुची। लगातार 12 घंटों से अथक प्रयास के बाद शनिवार सुबह सात बजे सभी आठ व्यक्तियों को सकुशल लडोट पंहुचाया गया।

 

लोक निर्माण विभाग मंडल डोडरा क्वार के अधिशाषी अभियंता नरेंद्र नायक ने बताया कि यह रेस्क्यू अभियान रातभर लगातार 12 घंटे चला और सुबह 4 बजे खत्म हुआ। उन्होंने बताया कि सभी आठ व्यक्तियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित पंहुचाया गया है। नायक ने बताया कि चांशल घाटी में लगभग 5 से 7 फीट बर्फ जमी हुई है।

 

MadhyaBharat 28 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2025 MadhyaBharat News.