Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
छत्तीसगढ़ के धमतरी-गरियाबंद में एनआईए का छापा
raipur, NIA raids, Dhamtari-Gariaband

रायपुर । छत्तीसगढ़ के धमतरी और गरियाबंद जिले में एनआईए ने एक साल पहले पोलिंग पार्टी पर हमला करने की घटना के संबंध में 11अलग-अलग लोगों के घरों में छापा मारा। सभी इस घटना के संदिग्ध बताए गए हैं। इनके घरों से एनआईए ने करीब डेढ़ लाख रुपये कैश, आईईडी, नक्सल साहित्य, और कई दस्तावेज बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई कल की गई।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गरियाबंद और धमतरी जिलों के नक्सल प्रभावित क्षेत्र रावनडिग्गी, सेमरा, मैनपुर, घोरागांव, केराबाहरा और गरियाबंद में 11 संदिग्धों के ठिकानों पर तलाशी ली गई। यह लोग संदिग्ध प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) आतंकी संगठन के मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन के ओवर ग्राउंड वर्कर (ओडब्ल्यूजी) और समर्थक हैं।
एनआईए की जांच में खुलासा हुआ है कि नवंबर 2023 की चुनाव ड्यूटी में शामिल सुरक्षाबलों पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन का हाथ था। इसमें आईटीबीपी का एक हेड कॉन्स्टेबल शहीद हो गया था। शुक्रवार को जिन संदिग्ध परिसरों की तलाशी ली गई। उनके नाम आरसी-05/2024/एनआईए-आरपीआर मामले की जांच में सामने आए थे। अब तक इस केस में एनआईए ने नक्सली पर्चे, बुकलेट, मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस को जब्त किया है।

 

MadhyaBharat 28 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.