Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
डल्लेवाल का अनशन खत्म करवाने को केंद्र के साथ मध्यस्थता को तैयार हरियाणा सरकार: मुख्यमंत्री
chandigarh, Haryana government ready, Chief Minister

चंडीगढ़ । हरियाणा में किसानों के अग्रणी संगठन भारतीय किसान यूनियन ने बंद का समर्थन करने की बजाए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात करके अपनी मांगों पर मंथन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री सैनी ने 

जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने के लिए केंद्र सरकार के साथ मध्यस्थता करने के लिए अपनी स्वीकृति दी है।

 

भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी के नेतृत्व में किसानों का शिष्टमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री सैनी से मिलने चंडीगढ़ आवास पर पहुंचा। वार्ता के दौरान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने मुख्यमंत्री के सामने 13 मांगें रखीं। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने के लिए हरियाणा सरकार केंद्र सरकार के साथ मध्यस्थता करने को तैयार है। किसान चाहें तो एक मंच पर आकर बातचीत कर सकते हैं। इस पर चढ़ूनी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कृषि विपणन (बाजार) पर राष्ट्रीय नीति ढांचा मसौदा प्राइवेट मंडियों को लेकर तैयार किया गया है। हरियाणा के किसान इसके हक में नहीं है, क्योंकि प्राइवेट यार्ड को मंडी मानने से मंडियो में प्रतिस्पर्धा खत्म हो जाएगी। छोटे व्यापारी खत्म होकर केवल बड़े व्यापारी ही बचेंगे।


भाकियू नेताओं ने मुख्यमंत्री से कहा कि सरकारी एजेंसी हैफेड के भी मायने खत्म हो जाएंगे। मंडियों के पूरे आढ़ती, मुनीम, मजदूर, ट्रांसपोर्टेशन और बारदाना वाले सभी बेरोजगार हो जाएंगे। मंडी में आने वाला राजस्व खत्म हो जाएगा, जिसे ग्रामीण क्षेत्र का विकास रुकेगा और आम लोगों को खाद्य पदार्थ महंगे रेट पर मिलेंगे। इस प्रस्ताव को रद कराने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अपने सुझाव लिखित में 10 जनवरी तक दे दें, ताकि उन्हें केंद्र सरकार के समक्ष स्वीकृति के लिए प्रेषित किया जा सके।
बैठक में किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि हरियाणा सरकार को न्यूनतम समर्थन मूल्य में फसल खरीद की अधिसूचना को विधानसभा में पास करवाकर कानून बनाना चाहिए। किसानों ने आंदोलन के दौरान उन पर दर्ज मुकदमों का जिक्र करते हुए पहले से चल रहे सभी मुकदमे वापस लेने की मांग रखी, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपने मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर को इस मांग को पूरा करने के लिए अधिकृत किया। सूरजमुखी की फसल की एमएसपी पर खरीद के लिए आंदोलन करने पर भी दो मुकदमे दर्ज हुए थे, जिन्हें वापस लेने का भरोसा सरकार की ओर से दिलाया गया है।


बैठक के बाद चढ़ूनी ने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री को खेती और किसानी को प्रोत्साहित करने के लिए कई सुझाव तथा मांग पत्र सौंपा। हर मुद्दे पर विस्तृत चर्चा हुई। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन खत्म कराने का अनुरोध हमने मुख्यमंत्री से किया। सभी विषयों पर बहुत ही अच्छे और सकारात्मक माहौल में बातचीत हुई है।


मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि वह खुद किसान परिवार से आता हूं और खुद खेत में हल चलाया है। हर कदम पर किसान भाइयों को होने वाली समस्याओं को समझता हूं और संवाद से समाधान का प्रयास करता हूं। चढ़ूनी की अगुवाई में विभिन्न किसान संगठनों के नेताओं के साथ किसान हित के कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। कृषि का विकास हो और किसान समृद्ध बने, इसके लिए किसान संगठनों के साथ बातचीत के बाद हम नीतियां बना रहे हैं।

 

MadhyaBharat 30 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.