Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
केजरीवाल ने मरघट वाले हनुमान मंदिर से किया पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ
new delhi, Kejriwal launched , Pujari-Granthi Samman Yojana

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को आईएसबीटी के पास स्थित मरघट वाले हनुमान मंदिर से पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के पंजीकरण का शुभारंभ किया।

 

केजरीवाल को कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर से इस योजना का शुभारंभ करना था लेकिन मंदिर के बाहर भाजपा के विरोध प्रदर्शन के कारण उन्होंने वहां जाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया। केजरीवाल ने स्वयं आज सुबह एक्स पर पोस्ट कर कहा था कि वह आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ करेंगे। 

 

केजरीवाल आज अपनी धर्मपत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ मरघट वाले हनुमान मंदिर पहुंचे और दर्शन-पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने स्वयं मंदिर के महंत का योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करके पूरी दिल्ली में पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के पंजीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

 

केजरीवाल ने एक्स पर कुछ तस्वीरें साझा करते हुए पोस्ट किया, “आज मरघट वाले बाबा के मंदिर (आईएसबीटी) में दर्शन किए और पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ किया। यहां के महंत का आज जन्मदिन है। उनके साथ जन्मदिन भी मनाया।” उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा ने आज रजिस्ट्रेशन रोकने की पूरी कोशिश की। लेकिन भक्त को अपने भगवान से मिलने से कोई नहीं रोक सकता।

 

केजरीवाल ने कहा कि जब से पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना की घोषणा की गई है भाजपा वाले उन्हें गालियां दे रहे हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि भाजपा की 20 राज्यों में सरकारें हैं। गुजरात में तो 30 साल से सरकार है। अभी तक वहां पुजारियों और ग्रंथियों का सम्मान क्यों नहीं किया गया। केजरीवाल ने कहा कि भाजपा उन्हें गाली देने के बजाय 20 राज्यों में इसे लागू करे।

 

उल्लेखनीय है कि केजरीवाल ने सोमवार को चुनावी घोषणा में कहा था कि आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को 18,000 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी। ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है।

MadhyaBharat 31 December 2024

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.