Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
सर्द हवाओं से तापमान गिरा जनजीवन प्रभावित
dhamtari, Cold winds affect, temperature drops

धमतरी। इन दिनों मौसम सर्द हो चला है। लगभग पखवाड़े भर बाद फिर से इस तरह की स्थिति बनी हुई है। तापमान गिरने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो चला है। सुबह के समय स्कूल जाने वाले बच्चों को ठंड से काफी परेशानी हो रही है। तापमान में गिरावट होने से गर्म कपड़ों की एक बार फिर से पूछ-परख बढ़ गई है।

मौसम साफ होने के बाद सर्द हवाएं चलने लगी हैं। तीन दिनों में तापमान चार से पांच डिग्री गिर गया है। फिलहाल न्यूनतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है। शहर के आउटर में कोहरा छाया रहता है। इससे सुबह के समय सड़क से गुजरते हुए लोगों और वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार छग में आनेवाले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। कुछ स्थानों पर एक से दो डिग्री की वृद्धि हो सकती है। तीन जनवरी को अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 27 से 11 डिग्री के आसपास रहा।

गर्म कपड़ों की पूछ-परख बढ़ी
गर्म कपड़ों के विक्रेता राजेश कुमार देवांगन ने बताया कि ठंड बढ़ने के साथ ही साथ फिर से एक बार गर्म कपड़ों की पूछ परख बढ़ गई है। मफलर, स्वेटर, जैकेट, दस्ताने, मोजे की बिक्री हो रही है। डिजाइनर जैकेट और मफलर ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इस साल नई वैरायटी के स्वेटर मंगाए गए हैं, जिसकी पूछपरख अच्छी हो रही है। एक अन्य कपड़ा विक्रेता रामकुमार देवांगन ने बताया कि ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों की पूछपरख बढ़ जाती है। इस साल लंबे समय तक ठंड का मौसम बना हुआ है, जिसके कारण कपड़ों की अच्छी बिक्री हो रही है। मालूम हाे कि धमतरी शहर में स्थायी कपड़ा दुकानों के अलावा अन्य राज्यों से उलन कपड़े का विक्रय करने वाले लोग अस्थाई दुकान लगाते हैं, जहां काफी संख्या में लोग खरीदी के लिए पहुंचते हैं। धमतरी शहर में रुद्री रोड किनारे उलन कपड़ों का स्टाल लगा हुआ है, जहां 10 से भी अधिक दुकानें संचालित हो रही हैं।

MadhyaBharat 3 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.