Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
तमिलनाडु में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट छह की मौत
virudhunagar,  firecracker factory  , six killed

विरुधुनगर । तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के चतुर इलाके में शनिवार काे एक निजी पटाखा फैक्टरी में हुए जबरदस्त विस्फाेट में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से वहां पर अफरा-तफरी और दहशत का माहाैल व्याप्त हाे गया है। यह विस्फोट कितना जबरदस्त था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता 

है कि फैक्टरी के चार कमरे पूरी तरह जमींदोज हो गए हैं। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने वहां से छह लोगों के शव बरामद किए हैं। अभी वहां पर आग 

बुझाने और तलाशी का काम किया जा रहा है।

 

विरुधुनगर जिले के चतुर इलाके में पोमियापुरम गांव के निवासी बालाजी की इसी गांव में साईनाथ फायर वर्क्स नाम से पटाखा फैक्टरी है। इसके लिए उन्हाेंने केन्द्रीय विस्फोटक नियंत्रण विभाग से लाइसेंस भी ले रखा है। बताया जा रहा है कि आज सुबह पाैने दस बजे के करीब पटाखा फैक्टरी में जबरदस्त विस्फाेट हाे गया। हादसे के वक्त फैक्टरी के 35 कमरों में 80 से ज्यादा मजदूर पटाखों के निर्माण में लगे हुए थे। बताया गया है कि यह विस्फाेट पटाखा बनाने के लिए रसायन मिलाते समय अचानक घर्षण के कारण हुआ। इस विस्फोट में 4 कमरे पूूरी तरह जमींदोज हो गये। इन कमरों में मौजूद 6 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि इस घटना में और किसी के घायल या नुकसान हाेने के बारे

में अभी काेई जानकारी नहीं मिल सकी है। शिवकाशी और चतुर अग्निशमन विभाग की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है।

MadhyaBharat 4 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.