Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन में किया राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ
bhopal, Chief Minister ,Rahgiri Anand Utsav
भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को उज्जैन प्रवास के दौरान कोठी रोड पर राहगीरी आनंद उत्सव में शामिल हुए, उन्होंने नागरिकों को नियमित योग और व्यायाम करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्ज्वलन कर राहगीरी आनंद उत्सव का शुभारंभ कर संस्कृति मंचों की प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मंच से 'गंगा तेरा पानी अमृत, मां क्षिप्रा तेरा पानी अमृत' भजन भी गाया। सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति कलावती यादव, विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोर मुंडला सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक भी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जनता से आह्वान किया कि बच्चों के साथ परिवार के युवा भी इस राहगीरी में निकलें और प्रतिदिन इसका अनुसरण करें। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उज्जैन के नागरिकों में उत्साह दिखाई दिया, सभी ने मुख्यमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाये। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घुड़ सवारी करते हुए उपस्थित नागरिकों का अभिवादन किया। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का साफा एवं माला पहनाकर अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राहगीरी आनंद उत्सव के दौरान स्वर्णिम मध्यप्रदेश की पेंटिंग का भी विमोचन किया गया। इस दौरान प्लास्टिक मुक्त उज्जैन थीम पर आयोजित जूट थैला वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया।

 

MadhyaBharat 5 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.