Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
मुंबई में 15 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
mumbai, 15 Bangladeshi, nationals arrested

मुंबई । मुंबई से सटे नालासोपारा और उल्हासनगर में पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में 15 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें नालासोपारा से 13 बांग्लादेशी नागरिक और उल्हासनगर से बांग्लादेशी पति-पत्नी हैं।


घाटकोपर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश कलदाते ने रविवार को मीडिया को बताया कि उनकी टीम ने एक महीने पहले अहमद मिया शेख और एक बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने नालासोपारा के आचोले इलाके में शनिवार रात को छापा मारकर 13 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें तैबुर अजगर शेख, आलम अजगर शेख, मिजानु सलाम शेख, अब्दुल सिराज शेख, मुराद मिजानुर शेख, रत्ना तैबुर शेख, अमीना मुराद शेख, सबीना अब्दुल्ला शेख, कोहिनूर मिजानुर शेख और चार अन्य हैं। यह सभी अवैध तरीके सेनालासोपारा में रह रहे थे। इन सभी से पूछताछ के बाद और भी बांग्लादेशी नागरिकों के पकड़े जाने की संभावना है।


इसी तरह उल्हासनगर पुलिस ने न्यू साईबाबा कालोनी में छापा मारकर दो बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों की पहचान मीना मुजीद खान (30) और महमूद खान असद खान (27) के रूप में की गई है और दोनों पति-पत्नी हैं। इनमें मीना एक होटल में वेटर का काम करती थी, जबकि महमूद सड़क पर सामान बेचता था। इन दोनों मामलों की गहन छानबीन की जा रही है।

MadhyaBharat 5 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.