Since: 23-09-2009

  Latest News :
लखीसराय में अशोकधाम मंदिर के बाहर भगदड़, 7 महिलाओं की मौत.   तारापीठ के होटल में भीषण आग, 7 श्रद्धालुओं की मौत; 9 घायल.   PM मोदी बोले- नक्सलवाद कमजोर पड़ा, अब ‘दिमागी नक्सलियों’ को पहचानकर अलग करना होगा.   भागवत बोले- युवाओं को सही दिशा मिली तो देश को होगा फायदा, वरना बढ़ सकता है सामाजिक बोझ.   यूपी में 75 जिलों में बारिश का अलर्ट, 11 नदियां उफान पर; MP के 12 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी.   जनगणना-2027 में पहली बार सभी जातियों की जानकारी होगी, 40 सवाल पूछे जाएंगे.   महाकाल मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, डेढ़ लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन.   बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम का जल्द ऐलान संभव, MP से 7 नेताओं के नाम चर्चा में.   नागपंचमी पर खुले नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, 24 घंटे होंगे दर्शन.   2027 होगा युवा वर्ष, हर साल 1 लाख रोजगार पर फोकस; CM मोहन यादव ने MP के विकास का रोडमैप पेश किया.   उज्जैन में बनेगा नमो घाट, 182 फीट ऊंची होगी भगवान कृष्ण की कांस्य प्रतिमा; 244 करोड़ का टेंडर जारी.   भोपाल नगर निगम की बैठक 19 अगस्त को, खाली बिल्डिंग किराए पर देने का प्रस्ताव.   सरकारी स्कूलों की बदहाली पर Gen-Alpha की आवाज बुलंद, तालाबंदी से मार्च तक विरोध.   नवंबर से बंद DSA मशीन, आंबेडकर अस्पताल में हर महीने 75-80 मरीजों का इलाज प्रभावित.   रामगोपाल अग्रवाल से ED की पूछताछ, टुटेजा-ढेबर-त्रिपाठी कनेक्शन पर सवाल.   छत्तीसगढ़ में अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 10% आरक्षण, AI मिशन के लिए 500 करोड़.   कोसा साड़ी पहनकर रैंप पर उतरीं सरेंडर महिला नक्सली, हिंसा छोड़ हुनर से बनाई नई पहचान.   छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार आज भी संघर्ष में.  
भाजपा के जीतने पर दिल्ली में बंद नहीं हाेगी जनहित की कोई योजना: प्रधानमंत्री मोदी
new delhi, BJP wins, no public welfare scheme

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को दिल्ली के मतदाताओं से विधानसभा चुनाव में भाजपा को एक मौका देने की अपील की। उन्होंने दिल्लीवासियों को विश्वास दिलाया कि भाजपा के जीतने पर दिल्ली में जनहित की कोई योजना बंद नहीं होगी।


दिल्ली के जापानी पार्क में आयोजित भाजपा की परिवर्तन रैली में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लोगों को डराया जा रहा है कि भाजपा के जीतने पर कई योजनाएं बंद हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जनहित की कोई योजना बंद तो नहीं होगी, लेकिन जो उसमें बेईमानों का ठेका है उनको बाहर निकाला जाएगा। पिछले 10 साल में राज्य सरकार की योजनाएं, सिर्फ कागजों पर चली हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आआपा) के नेतृत्व वाली सरकार को आपदा की संज्ञा देते हुए कहा कि दिल्ली को इस आपदा से मुक्ति दिलाना बेहद जरूरी है। पिछले 10 सालों में दिल्ली ने एक ऐसी राज्य सरकार देखी है, जो किसी 'आप-दा' से कम नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बर्बाद करने में 'आप-दा' वालों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। ये लोग बसों के रख-रखाव पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका नुकसान दिल्ली के आम नागरिकों को उठाना पड़ा है। दिल्ली में जब गर्मी आती है तो पीने के पानी के लिए मारामारी मच जाती है। जब बारिश होती है तो जलभराव हो जाता है और जब सर्दी आती है तो प्रदूषित हवा में सांस लेना मुश्किल हो जाता है। दिल्ली के लोगों की ऊर्जा साल के 365 दिन 'आप-दा' वालों से निपटने में खर्च हो रही है। इसलिए दिल्ली से 'आप-दा' हटने पर ही विकास और सुशासन का डबल इंजन आएगा। 'आप-दा' सरकार यहां प्रधानमंत्री आवास योजना को भी ठीक से लागू नहीं कर रही है, गरीबों के लिए पक्के घर बनाने में अड़चनें डाल रही है। दिल्ली में पुरानी योजनाओं के तहत बने करीब 30 हजार घर खाली पड़े हैं। 'आप' वालों ने ये घर दिल्ली के लोगों को आवंटित नहीं किए।

उन्होंने कहा मैं दिल्लीवासियों से एक विशेष अनुरोध करना चाहता हूं। दिल्ली और आपके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मैं आपसे अनुरोध करने आया हूं कि आप भाजपा को एक अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि यह एहसास आज दिल्ली वालों को अच्छे से हो चुका है। इसलिए अब दिल्ली में एक ही आवाज़ गूंज रही है- आप-दा नहीं सहेंगे, बदल के रहेंगे। उन्होंने कहा कि जिस 'आप-दा' सरकार के पास दिल्ली के लिए कोई विजन न हो, जिसे दिल्ली की परवाह न हो, वह दिल्ली का विकास नहीं कर सकती है। दिल्ली को आधुनिक बनाने के लिए जितने भी काम हैं वो केंद्र की भाजपा सरकार ही कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि अब आने वाले 25 साल भारत और दिल्ली के भविष्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। यह 25 साल भारत को विकसित राष्ट्र बनते हुए देखेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनेगा उस गौरवशाली यात्रा में देश की राजधानी का कदम से कदम मिलाकर चलना बहुत जरूरी है। हमें अपनी दिल्ली को भारत की राजधानी के रूप में विकसित करना है। प्रधानमंत्री ने दो दिन पहले अशोक विहार में झुग्गी झोपड़ी वालों को फ्लैट की चाबी देने का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ता स्वाभिमान अपार्टमेंट की फोटो लेकर के जनता के बीच जाएं और उन्हें जहां झुग्गी वही मकान की मोदी की गारंटी दें।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास पर भारी खर्च को लेकर एक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि कोविड काल में इन लोगों का पूरा फोकस शीश महल के निर्माण पर था। उन्होंने कहा कि शीश महल पर बजट का तीन गुना खर्च हुआ है। मोदी ने कहा कि कच्चा चिट्ठा खुलने से आपदा वाले तिलमिलाए हुए हैं।

MadhyaBharat 5 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.