Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपि‍त सुरेश चंद्राकर गिरफ्तार
bijapur, Suresh Chandrakar,  Mukesh Chandrakar murder case
बीजापुर । छत्तीसगढ़ में बीजापुर जिले के पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपि‍त सुरेश चंद्राकर को एसआईटी ने रविवार देर रात हैदराबाद से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपि‍त सुरेश पत्रकार स्व. मुकेश चंद्राकर का चचेरा भाई है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। उल्‍लेखनीय है कि इस मामले में दो सगे भाइयों सहित तीन आरोपि‍त पहले ही पकड़े जा चुके हैं। सुरेश चंद्राकर पेशे से ठेकेदार है और राजनीति से भी जुड़ा हुआ है। आरोप है कि मुकेश चंद्राकर ने ठेकेदार की भ्रष्टाचार की खबर बनाई थी, इसी बात से नाराज मुख्य आरोपि‍त सुरेश ने मुकेश की हत्या करवा दी। सुरेश ने अपने बैडमिंटन कोर्ट परिसर में खाने के बहाने बुलाकर अपने भाई और सुपरवाइजर के हाथों पत्रकार मुकेश की हत्या करवा दी थी।
 
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश चंद्राकर को पुलिस लगातार ट्रेस कर रही थी। इस दाैरान सूचना मिली कि वह हैदराबाद की तरफ भागा है। हैदराबाद से कुछ ही दूर पहले एक वाहन को पुलिस ने रोका, जिसमें सुरेश चंद्राकर की पत्नी और चालक मौजूद थे। इस वाहन को छोड़कर मुख्य आरोपि‍त सुरेश भाग चुका था। इसके बाद पत्नी से पूछताछ करते हुए पुलिस को सुरेश से जुड़े अहम सुराग मिले, जिसके बाद मुख्य आराेपि‍त सुरेश को भी पकड़ लिया गया। पत्रकारों की आपत्ति के बाद हत्याकांड की जांच के लिए बनाई गई एसआईटी के अधिकारियों को बदला जा सकता है। एसआईटी की जांच टीम में पहले से ही बीजापुर में पदस्थ कुछ अधिकारियों को शामिल किया गया है। पत्रकाराें के द्वारा पुलिस हेडक्वार्टर से अन्य अधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की गई थी, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। गृह मंत्री विजय शर्मा के अनुसार मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद इस पर जल्द फैसला लिया जाएगा।
MadhyaBharat 6 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.