Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
अबूझमाड़ के जंगल में हुई मुठभेड़ में एक और नक्सली का शव बरामद
narayanpur, Another Naxalite
नारायणपुर । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले की सीमा पर अबूझमाड़ के जंगल में पुलिस-नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात हुई मुठभेड़ में जवानों ने 4 नक्सलियों को ढेर कर मौके से सभी चार नक्सलियों के शव और एके 47, एसएलआर जैसे आटोमैटिक हथियार बरामद किए थे। इस अभियान में दंतेवाड़ा, नारायणपुर, कोंडागांव और बस्तर जिले की डीआरजी और एसटीएफ के जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। सर्च अभियान के दौरान एक और नक्सली के शव आज साेमवार काे बरामद किया गया है। अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। वहीं डीआरजी जवान प्रधान आरक्षक क्र. 331 सन्नू कारम बलीदान हो गए।
 
बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं और इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। अब तक दो महिला नक्सली सहित कुल पांच वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं। उन्हाेंने बताया कि मारे गये नक्सलियों में डीकेएसजेडसी पीएलजीए प्लाटून नंबर 32 के सीनियर कैडर के नक्सली शामिल हाेने की संभावना है, जिनकी शिनाख्त की जा रही है।
 
MadhyaBharat 6 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.