Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
नक्सलियों ने जवानों के वाहन को आईईडी विस्फाेट से उड़ाया 8 जवानाें का बलिदान
bijapur,  Chhattisgarh, Naxalites blew up

बीजापुर । छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के थाना कुटरू क्षेत्र अंर्तगत बेदरे मार्ग पर ग्राम अम्बेली के पास जवानों काे लेकर जा रहे एक स्कार्पियाे वाहन को नक्सलियों ने साेमवार काे दाेपहर आईईडी विस्फाेट कर निशाना बनाया, जिसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और एक सिविलियन वाहन का ड्राइवर की माैत हाे गई। बस्तर आईजी सुदरराज पी. ने इसकी पुष्टि की है।

 

रविवार को नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद जवान आज वापस लौट रहे थे। इसी दाैरान नक्सलियाें ने आज दाेपहर 14ः15 बजे आईईडी से विस्फाेट कर जवानाें काे लेकर जा 

रहे स्कार्पियाे वाहन काे उड़ाकर वारदात काे अंजाम दिया। इसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान और एक सिविलियन वाहन के ड्राइवर की भी माैत हाे गई। वाहन के परखच्चे 

उड़ने के साथ जवानाें और वाहन ड्राइवर के भी चिथड़े उड़ गए। बताया जा रहा है कि विस्फाेट इतना जबरदस्त था कि वाहन कई फीट तक ऊपर उछल गया और जमीन में भी  

कई फीट का गड्ढा हाे गया। घटनास्थल नक्सलियाें के इस भीषण वारदात की कहानी काे बयां कर रहे हैं। 

 

नारायणपुर में हुई मुठभेड़ के बाद चार दिन तक जंगल में पैदल चलने के बाद जवान थके हुए थे, इसलिए वे एक स्कार्पियाे वाहन सीजी 17 केडब्लयू 7937 में सवार हो गए थे। इस वाहन काे उड़ाने के लिए बड़ी मात्रा में बारूद का उपयाेग किया गया था। धमाका इतना जोरदार था कि सड़क पर करीब 10 फीट गहरा गड्ढा हो गया और वाहन के परखच्चे उड़ गए। वाहन के कुछ हिस्से 30 फीट दूर तक बिखर गये, वहीं एक पेड़ पर 25 फीट ऊंचाई पर भी वाहन के कलपुर्जे लटके मिले। नक्सलियों ने आईईडी विस्फाेट के बाद जवानाें पर एके 47 से ताबड़ताेड़ फायरिंग भी की, जिसके खाेखे भी बरामद किए गये हैं।

 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुःख व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों के 

बलिदान सहित एक वाहन चालक की माैत की खबर अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शहीदों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं। बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली हताश हैं और विचलित होकर ऐसी कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, नक्सलवाद के खात्मे के लिए हमारी यह लड़ाई मजबूती से जारी रहेगी।

 
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना के बाद अपने एक्स पर लिखा कि बीजापुर से आ रही खबर बेहद दुखद है.बीजापुर के कुटरू में माओवादियों ने सुरक्षाबलों के वाहन पर आईईडी ब्लास्ट किया गया है। इस दुखद घटना में हमारे 8 जवान और एक वाहन चालक के बलिदान होने की सूचना है। हम सब बलिदानियाें को अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके बलिदान को कोटि-कोटि नमन करते हैं। लोकतंत्र विरोधी ताकतों के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।
 
छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री विजय शर्मा ने ट्वीट कर लिखा कि बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों की कायराना करतूत में 8 जवानों सहित एक ड्राइवर के बलिदान होने की खबर हृदय विदारक व अत्यंत ही दुःखद है। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। भारत मां के वीर सपूतों का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ तक जारी रहेगी।

 

MadhyaBharat 6 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.