Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
नहीं लगा मुख्यमंत्री का जनता दरबार अधिकारियों ने लिए शिकायती आवेदन
bhopal, Chief Minister
भोपाल । राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास पर सोमवार से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जनता दरबार लगाने की खबर सुनकर प्रदेश भर से लोग पहुंच गए, लेकिन यहां जनता दरबार की कोई तैयारी नहीं थी। अधिकारियों ने लोगों से शिकायती आवेदन लिए और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया, लेकिन मुख्यमंत्री से न मिल पाने के कारण लोग निराश नजर आए।


सीहोर जिले के चंदेरी गांव का किसान एमएस मेवाड़ा अन्य किसानों के साथ कार में छोटा सा हल लेकर मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि टीवी और अखबारों में यह खबर देखी थी कि आज मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं का समाधान करेंगे। ऐसे में हम लोगों ने सोचा कि हमारे सीहोर जिले के चंदेरी, नयाखेड़ा रामपुर के किसानों को सड़क न होने से समस्या हो रही है। मुख्यमंत्री को हल भेंट करेंगे और साफा बांधकर उनका स्वागत करेंगे, ताकि हमारे गांव की रोड की समस्या हल हो जाए। हमारे गांव रायपुर नयाखेड़ा में अनुसूचित जाति बस्ती में रोड नहीं है। उसकी फाइल वल्लभ भवन में चल भी रही हैं। हमें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री जी मिलेंगे लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।


वहीं, मुख्यमंत्री निवास पहुंची मैहर जिले के लटा गांव की साधना गौतम ने बताया कि उनके भाई ने भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में एक बिल्डर से फ्लैट खरीदा था। बिल्डर ने उनके भाई की हत्या करवा दी। अब भाई का फ्लैट खाली पड़ा होने के बावजूद वहां बिल्डर उन्हें तरह-तरह से परेशान कर रहा है। साधना ने बताया कि उनके फ्लैट पर शराब पीकर बहुत सारे लोग आते हैं। मेरे और मेरे पति के ऊपर आरोप लगाए जाते हैं कि मैं और मेरे पति गांजा बेचते हैं, हमें गांजा बेचने के आरोप में थाने में बंद करने की धमकियां दी जा रही हैं। थाने में शिकायत करने पर टीआई ने गाली-गलौज की और 181 पर की गई शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया। तीन-चार गुंडे मुझे इतना परेशान कर रहे हैं कि मैं अपने बच्चों को लेकर दूसरों के घर में पड़ी हुई हूं। मेरे रहने के लिए घर तक नहीं है। मैं आज मुख्यमंत्री से मिलने के लिए आई थी। लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई।


वहीं, बुरहानपुर से आई सरिता पटेल ने बताया कि गौरव और निरंजन नागर से उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। हमारे घर की बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। बाथरूम के बाहर कैमरे लगा दिए गए हैं, जहां हमारी बच्चियां नहाती हैं। मैं यहां 10 बार भोपाल मुख्यमंत्री के ऑफिस आ चुकी हूं लेकिन यहां पर आवेदन ले लेते हैं, कोई कार्रवाई नहीं होती। पुलिस थाने से लेकर वहां के सारे अधिकारी मिले हुए हैं। मेरी कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। सरिता ने बताया कि अधिकारी कहते हैं कि आपका मामला कोर्ट में चल रहा है। अगर कोर्ट में चल भी रहा है तो बिजली काट देना और पानी की सप्लाई न देना यह कहां का न्याय है? आज सोचा था कि मुख्यमंत्री को अपनी बात बताऊंगी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई। इसी तरह आवेदकों भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे।

 

MadhyaBharat 6 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.