Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
पेड़ से टकराकर पलटा ट्रैक्टर ड्राइवर की मौत,
bhind, Tractor overturned  , driver died

भिंड । जिले के ऊमरी थाना अंतर्गत सुखवासी का पुरा घाट की तरफ जा रहा ट्रैक्टर साेमवार सुबह अनियंत्रित हाेकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की माैत हाे गई। हादसे कोहरे के चलते दृश्यता कम होने के कारण हुआ। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
जानकारी अनुसार घटना सोमवार सुबह करीब चार बजे की है। रिंकू यादव (30 वर्षीय) निवाासी छकू का पुरा ट्रैक्टर-ट्राली लेकर सुखवासी का पुरा घाट की ओर जा रहे थे। रास्ते में कोहरे की वजह से दृश्यता कम होने के कारण ट्रैक्टर बबूल के पेड़ से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी, कि ट्रैक्टर का अगला पहिया टूटकर अलग हो गया और वह अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के पलटने से चालक रिंकू उसके नीचे दब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह सात बजे ग्रामीण जब रास्ते से गुजरे तो ट्रैक्टर को खाई में गिरा देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। टीआई शिवप्रताप सिंह राजावत टीम के सथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से शव बाहर निकालकर पाेस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की पड़ताल में जुट गई है।
 
 
MadhyaBharat 6 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.