Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बीपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में अनशनरत प्रशांत किशोर की तबीयत बिगड़ी
patna, Prashant Kishor,   BPSC candidates

पटना । बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा को रद्द करने के लिए आंदोलनरत अभ्यर्थियों के समर्थन में दो जनवरी से अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की सोमवार देर रात तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें आज जयप्रभा मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

इससे पूर्व मेदांता के चिकित्सक डॉ अजीत प्रधान ने प्रशांत किशोर का चेकअप किया था। इसके बाद व्यापक चिकित्सा जांच के लिए प्रशांत किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें एम्बुलेंस से पटना के निजी अस्पताल मेंदांता ले जाया गया। अस्पताल जाने से पहले प्रशांत किशोर ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

 

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह गांधी मैदान में आमरण अनशन करने के लिए उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के बाद पटना पुलिस ने सोमवार को भोर चार बजे प्रशांत किशोर को गिरफ्तार किया था। पटना उच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार, शहर में गर्दनीबाग इलाके के अलावा किसी अन्य स्थान पर इस तरह का कोई प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। इस आदेश के आलोक में उन्हें बिना शर्त जमानत पर रिहा कर दिया गया।

 

प्रशांत किशोर ने पिछले महीने प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बीच आयोजित बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों के विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में दो जनवरी को अनशन शुरू की है। 

MadhyaBharat 7 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.