Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छात्राें काे लेकर जा रहा स्कूली वाहन पलटा
burhanpur,  school vehicle,  students overturned

बुरहानपुर। बुरहानपुर के नेपानगर क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्कूली छात्राें काे लेकर जा रहा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में 12 बच्चे और चालक घायल हाे गए। चालक सहित बच्चों को अधिक चोट आने उन्हें सीवल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी हालत में सुधार है।

 
जानकारी अनुसार घटना मंगलवार सुबह करीब 9.30 बजे की है। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल का क्रुजर वाहन एमपी 68 जेड सी 1031 स्कूली बच्चों को लेकर हैदरपुर गांव से डाभियाखेड़ा जा रहा था। इस दौरान हैदरपुर के पास अचानक स्टीयरिंग फेल होने से वाहन सड़क किनारे एक खेत की मेढ़ में जाकर पलट गया। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। माैके पर माैजूद ग्रामीणाें ने बच्चों को वाहन का कांच फोड़कर बाहर निकाला। हादसे में ड्राइवर और 12 छात्र घायल हो गए। वाहन चालक गणेश नटवर चौहान को ज्यादा चोट आई है, जबकि छह साल के छात्र मोहित दिनेश जाधव का हाथ फ्रैंक्चर हो गया। वहीं कृष्णा मुकेश जाधव, आशीष महाजन को भी चोट आई है। सभी का सीवल अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार है।
MadhyaBharat 7 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.