Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
जीडीपी पर सरकार को ध्यान देने की जरूरत: मायावती
lucknow,   focus on GDP,  Mayawati

लखनऊ । केंद्र सरकार के राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने मंगलवार को एक रिपोर्ट में चालू वित्त वर्ष में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 6.4 फीसदी रहने का अनुमान जताया। इसको लेकर बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

मायावती ने बुधवार को एक्स पोस्ट में कहा कि आज की प्रमुख खबरों में एक महत्वपूर्ण खबर यह है कि चार वर्षों में सबसे कम 6.4 प्रतिशत रह सकती है विकास दर। इसको लेकर अगर कोई वास्तव में दुखी है तो वह देश के गरीब एवं मेहनतकश समाज के लाोग हैं। जो अपनी बदहाल जिंदगी जीने के बावजूद देश के बारे में कुछ भी अहित सुनने को तैयार नहीं।

मायावती ने लिखा कि विश्व बाजार में रुपये के लगातार हो रहे अवमूल्यन से भले ही गरीबों का सीधा संबंध ना हो, फिर भी उससे वह खुश नहीं। सरकार को चाहिए कि उन करोड़ों लोगों की भावनाओं की कद्र करते हुए उनकी चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करे।

MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.