Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
विशाखापत्तनम में प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
new delhi, Huge crowd gathered, PM Modi

विशाखापत्तनम  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार की शाम काे विशाखापत्तनम में रोड शो किया।उनके साथ राज्य के 

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण भी मौजूद रहे। रोड शो के दौरान सड़क पर जनसैलाब उमड़ा। लाेग माेदी की 

एक झलक देखने के लिए बेताब दिखे। सड़क के दाेनाें ओर मौजूद लोगों का प्रधानमंत्री ने अभिवादन किया। रोड शाे के दौरान जनता ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।

 

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार से दो दिवसीय दौरे पर आंध्र प्रदेश और ओडिशा दौरे पर हैं। आज प्रधानमंत्री केे विशाखापत्तनम में

सिरीपुरम चौराहे से एयू इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान तक रोड शो किया।  उनके साथ एक ही वाहन पर राज्य के मुख्यमंत्री और 

उपमुख्यमंत्री भी सवार थे। यह रोड शो एयू इंजीनियरिंग कॉलेज मैदान पर होने वाली जनसभा स्थल तक पहुंचा।प्रधानमंत्री माेदी 

यहां कई परियाेजनाओं का शुभारंभ करने के बाद जनता काे संबाेधित भी करेंगे।

 

राज्य की जनता की ओर से अनकापल्ली सांसद सीएम रमेश ने एयू इंजीनियरिंग ग्राउंड पर मोदी का स्वागत किया। मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने मंच पर प्रधानमंत्री मोदी का सम्मान किया और अराकू को शेषशायण की मूर्ति और कॉफी किट भेंट की। कार्यक्रम में राज्यपाल जस्टिस अब्दुल नजीर, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण, मंत्री नारा लोकेश, सांसद भरत, पुरंदेश्वरी, राज्य के कई मंत्री और कई विधायक शामिल हुए।

 

इससे पहले शाम प्रधानमंत्री मोदी के विशाखापत्तनम पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ। हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री चंद्रबाबू और वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी विशाखापत्तनम में दो लाख करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। इनमें रेलवे जोन, औद्योगिक हब, ग्रीन हाइड्रोजन हब और बल्क ड्रग पार्क की आधारशिला शामिल है।  

 

प्रधानमंत्री का दौरा और रोड शो के दौरान सरकार ने व्यापक सुरक्षा के इंतजाम किए हैं।

MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.