Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए राजस्व प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें : मंत्री वर्मा
bhopal, Give priority , public service
भोपाल । राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि राजस्व प्रकरणों का अधिकारी त्वरित निराकरण सुनिश्चित कर आम जन को लाभ दें। मंत्री वर्मा बुधवार को भोपाल जिला पंचायत सभागार में जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर राजस्व महाभियान 3.0 के अंतर्गत नामांतरण, बटवारा, सीमांकन और नक्शा दुरुस्ती सहित अन्य राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक में विधायक भगवान दास सबनानी व आतिफ अकील, कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, जिला पंचायत सीईओ ऋतुराज सिंह, एडीएम सिद्धार्थ जैन सहित अन्य जनप्रतिनिधि और समस्त राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।


राजस्व मंत्री वर्मा ने जिले के समस्त तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों को लंबित राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने का निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से न रोका जाए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कार्य में लापरवाही करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही होगी। मंत्री वर्मा ने कहा कि भोपाल जिले को राजस्व प्रकरणों के निराकरण और राजस्व महाभियान में प्रदेश में नंबर एक पर लाना है। उन्होंने अधिकारियों से लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने और जनसेवा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद वे पुनः समीक्षा करेंगे।


बैठक में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने जिले की राजस्व संबंधी जानकारी से राजस्व मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया की जिला राजस्व महा-अभियान 3.0 में प्रदेश में 21 वे स्थान पर हैं।

 

MadhyaBharat 8 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.