Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
स्मार्ट शहरों की सूची में शामिल हुआ छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर
raipur, Chhattisgarh

रायपुर । रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की पहल में चुना गया है। 100 स्मार्ट शहरों में से 10 शहरों का चयन किया गया है। रायपुर उनमें से एक है। अन्य 9 शहर लखनऊ, वाराणसी, पुणे, चंडीगढ़, देहरादून, जबलपुर, सागर, सतना, बेलगावी हैं। विगत 8 जनवरी को इस पहल का शुभारंभ और सम्मान समारोह नई दिल्ली में केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव राहुल कपूर भी शामिल थे।

 

इस पहल के तहत दिव्यांगों के लिए सार्वजनिक स्थानों को अधिक सुगम्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करने वाली परियोजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी और शहरों की मदद की जाएगी। रायपुर स्मार्ट सिटी के प्रबंध संचालक एवं नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने आज गुरुवार काे रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड को भारत सरकार के केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय की सुगम्यतापूर्ण शहरों की पहल में 100 स्मार्ट शहरों में से 10 स्मार्ट शहरों के चयन में सम्मिलित किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है एवं रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सीओओ उज्जवल पोरवाल सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं सभी नगरवासियों को बधाई दी है।

MadhyaBharat 9 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.