Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भोपाल में पेंटिंग ठेकेदार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
bhopal, Painting contractor ,commits suicide

भाेपाल । राजधानी भाेपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पेंटिंग ठेकेदार ने शुक्रवार देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद माैके पर पहुंची पुलिस ने शव काे जब्त कर पाेस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां शनिवार सुबह पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के सही कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

 

आत्महत्या से पहले वह घर में अकेले थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए रवाना किया। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद बॉडी परिजनों को सौंप दी गई। हालांकि परिजनों ने पुलिस पूछताछ में पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन में होने की बात बताई है।

 

जानकारी अनुसार वसीम खान (40) पुत्र अब्दुल रशीद खान, भाेपाल में सलीम चौक काजीकैंप के रहने वाले थे। वह पेंटिंग ठेकेदारी का काम करते थे। शुक्रवार की रात को घर में अकेले थे। इसी बीच उन्होंने अपने बेडरूम में रस्सी का फंदा बनाकर खिड़की की ग्रिल के सहारे फांसी लगा ली। तक के साले वसीम अहमद ने बताया कि घटना के समय उनकी मां पड़ोस में गई थीं, जबकि बेटा काम पर गया हुआ था। रात करीब 9:30 बजे मां ने लौटकर देखा तो जीजा फंदे पर लटके दिखाई दिए। पड़ोसियों की मदद से उन्हें फंदे से उतारा। मृतक की मां ने शोर मचाकर पड़ोसियों को मदद के लिए बुलाया। पड़ोसियों की मदद से शव को फंदे से उतारा। हालांकि तक तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद पुलिस माैके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाकर पाेस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार सुबह पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। मृतक के साले वसीम ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से डिप्रेशन जीजा डिप्रेशन में रहने लगे थे। पिछले कई दिनों से उन्हाेंने काम भी छोड़ रखा था। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी हमारे साथ रहती है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

 
MadhyaBharat 11 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.