Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई गिरफ्तार आरोपितों को आज न्यायालय में पेश करेगी
raipur, CBI ,Chhattisgarh PSC scam

रायपुर । छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी घोटाला मामले में सीबीआई आज शाम पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी समेत बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार को विशेष न्यायालय में पेश करेगी।

सीबीआई ने रविवार बीती शाम को पूर्व अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी के भतीजे साहिल सोनवानी समेत बजरंग पावर के डायरेक्टर श्रवण कुमार गोयल के बेटे पीएससी में डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार को रायपुर जिला कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद रायपुर कोर्ट से सीबीआई को एक दिन की ज्यूडिशियल रिमांड मिली। 

 

इससे पहले सीबीआई ने शशांक गोयल और उनकी पत्नी भूमिका कटियार को सोमवार को पूछताछ के लिए उपस्थित होने के लिए समंस जारी किया था। लेकिन सीबीआई की टीम उन्हें रविवार सुबह ही दिल्ली से गिरफ्तार कर रायपुर ले आई और शाम को जिला कोर्ट में पेश कर दिया।

आरोपितों के परिजनों ने बताया कि वे दिल्ली में इलाज के लिए गए थे और इसकी जानकारी रायपुर में सीबीआई को दे दी थी कि वे साेमवार काे पूछताछ के लिए यहां उपस्थित हो जाएंगे। लेकिन इसके पहले ही सीबीआई की टीम रविवार काे उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार कर अपने साथ रायपुर ओकर आ गई।

जबकि इससे पहले शनिवार को सीबीआई ने पीएससी के पूर्व चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के भतीजे नितेश सोनवानी और पूर्व डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर ललित गणवीर को गिरफ्तार किया था।

MadhyaBharat 13 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.