Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
प्रधानमंत्री ने तीन लड़ाकू जहाजों को राष्ट्र को समर्पित किया
mumbai, Prime Minister ,dedicates three warships

मुंबई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में तीन लड़ाकू जहाजों- आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरी और आईएनएस वाघशीर राष्ट्र को समर्पित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया में प्रमुख समुद्री शक्ति के रूप में उभर रहा है। जहाज निर्माण उद्योग का विस्तार आत्मनिर्भर भारत अभियान में मदद करेगा।


प्रधानमंत्री ने मुंबई में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आईएनएस वाघशीर (एक 'हंटर-किलर' पनडुब्बी), आईएनएस सूरत (एक निर्देशित मिसाइल विध्वंसक) और आईएनएस नीलगिरी (एक स्टील्थ फ्रिगेट) के आने से भारतीय नौसेना अपनी समुद्री उपस्थिति को मजबूत करने के लिए तैयार है, जो चीन और पाकिस्तान जैसे विरोधियों के लिए एक निवारक के रूप में कार्य करेगी।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने भारतीय नौसेना को नई ताकत और दृष्टि दी थी। आज उनकी पवित्र भूमि पर हम 21वीं सदी की नौसेना को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठा रहे हैं। यह पहली बार है कि एक विध्वंसक, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी, तीनों एक साथ शामिल किया जा रहा है। गर्व की बात है कि तीनों मेड इन इंडिया हैं।

 

उन्होंने कहा कि आज भारत को वैश्विक स्तर पर विशेष रूप से ग्लोबल साउथ में विश्वसनीय और जिम्मेदार भागीदार के रूप में पहचाना जाता है। भारत विस्तारवाद की भावना से नहीं बल्कि विकास की भावना से काम करता है। भारत ने हमेशा खुले, सुरक्षित, समावेशी और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का समर्थन किया है।

 

"आईएनएस वाघशीर, जिसे 'हंटर-किलर' पनडुब्बी के रूप में भी जाना जाता है, टॉरपीडो और एंटी-शिप मिसाइलों से लैस है और खुफिया जानकारी जुटाने और माइन-लेइंग क्षमताओं के अलावा एंटी-सरफेस और एंटी-सबमरीन दोनों तरह के युद्ध में सक्षम है।

MadhyaBharat 15 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.