Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
छह दिन से लापता युवक की तालाब में उतराती मिली लाश
raigarh, Dead body ,youth missing

रायगढ़ । ज‍िले के घरघोड़ा थानांतर्गत ग्रामी पुरी न‍िवासी युवक की तालाब में आज शुक्रवार सुबह उतराती हुई लाश म‍िली है। सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के ल‍िए भेज द‍िया है। ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह तालाब में गाँव के युवक की लाश उतराती मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है।

 

घरघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पुरी निवासी युवक विष्णु माझी पिता-दिलेश्वर माझी उम्र 23 वर्ष 12 जनवरी 2025 रविवार को सुबह घर से नहाने तालाब के लिये निकला था। गाँव के एक दूकान से साबुन लिया और तालाब की तरफ निकला था। उसी दिन गाँव में गौरा मेले के रूप में त्योहार मनाया जा रहा था, उस दिन से लापता था।काफी खोज बीन करने के बाद भी नहीं मिला। आज सुबह तालाब में युवक की उतराती हुई लाश मिली है। ग्रामीणों के बताये अनुसार युवक को मिर्गी का दौरा पड़ता था, जिसके कारण घटना होने की आशंका जताई जा रही है, फिलहाल घटना की सूचना पर घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुल‍िस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा।

 

 

MadhyaBharat 17 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.