Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आयकर विभाग की टीम का निर्माण कंपनी रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर छापा
raipur, Income Tax Department , raids the premises

रायपुर । आयकर विभाग की टीम विभाग ने राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह निर्माण कंपनी, रेलवे ठेकेदारों के ठिकानों पर छापेमारी की।

 

आरएसए इंफ्रा कंपनी (राधे श्याम अग्रवाल) के मालिक संजय अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस समेत उनके भाई रेलवे ठेकेदार बजरंग अग्रवाल के अवंति विहार स्थित घर और ऑफिस पर आईटी की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि आईटी के दर्जनभर से अधिक इस अधिकारी कार्रवाई में शामिल हैं। केंद्रीय जांच एजेंसी ने रायपुर शहर के बाहरी हिस्से में स्थित ला विस्टा कॉलोनी में जगदीश बंसल नाम के एक बड़े ठेकेदार के यहां भी शुक्रवार की सुबह छापेमारी चल रहा है। इस ठेकेदार का काम छत्तीसगढ़ के अलावा उड़ीसा और हिमाचल प्रदेश में भी चल रहा है।

 

अधिकारिक सूत्रों के अनुसार आज सुबह करीब 7:30 बजे केंद्रीय जांच एजेंसी की टीम एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में बंसल निवास पहुंचकर जांच कर रही है। बताया जाता है कि तीन गाड़ियों में टीम पहुंची है और उनके साथ पुलिस के जवान हैं। पहले ठेकेदार मूलतः उड़ीसा के रहने वाले हैं। इस कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की जांच की जा रही है। फिलहाल आयकर विभाग की टीम संबंधित दस्तावेज खंगाल रही है।

MadhyaBharat 17 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.