Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया संकल्प पत्र
new delhi, BJP released, resolution letter

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों को देखते हुए शुक्रवार को अपने संकल्प पत्र का पहला भाग जारी किया। इसमें महिलाओं को प्रति माह ढाई हजार रुपए देने का वादा किया गया है।
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को संकल्प पत्र से जुड़ी घोषणाएं करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशों में महिलाओं के सशक्तिकरण का एक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। इसी रिकॉर्ड को जारी रखते हुए हम दिल्ली की महिलाओं को प्रतिमाह 2500 रुपये देने का संकल्प करते हैं। इसके अलावा दिल्ली में गरीब परिवारों को प्रत्येक सिलेंडर पर 500 रुपये की छूट देगी। होली और दिवाली त्योहारों पर प्रत्येक परिवार को एक रसोई सिलेंडर फ्री दिया जाएगा। राजधानी की झोंपड़बस्तियों में अटल कैंटीन खुलेगी, जिसमें पांच रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में इसे मंजूरी दी जाएगी। इसके अलावा केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख का बीमा और राज्य सरकार की ओर से इसमें 5 लाख रुपये और दिए जायेंगे।

MadhyaBharat 17 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.