Since: 23-09-2009

  Latest News :
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 ने बनाया नया रिकॉर्ड, 17 दिन में 491 करोड़ से ज्यादा की कमाई.   नेपाल से तस्करी कर लाया गया 591 किलो गांजा जब्त, डीआरआई ने यूपी में ट्रक से पकड़ी खेप.   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व, दुशांबे रवाना.   एससीओ शासनाध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर सामूहिक कार्रवाई का आह्वान किया.   भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर बोले शिवराज सिंह चौहान - हर साल रावण जलाते हैं, फिर उसकी बुराइयां क्यों नहीं जलती.   भोपाल में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर ट्रैफिक डायवर्ट, 21 अक्टूबर को भारी वाहनों की नो एंट्री*.   विजयादशमी पर इंदौर में शस्त्र पूजन, सीएम मोहन यादव बोले- शस्त्र पूजन शौर्य और कर्तव्य का प्रतीक.   930 किमी की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा से पहले महाकाल की शरण में दिग्विजय सिंह, चिंतामन गणेश के दर पर टेका मत्था.   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज, सीएम ने कहा बेटियों को मिलेगी प्रेरणा.   रावणभाठा में विजयादशमी उत्सव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, 10 लाख सालाना देने की घोषणा.   विजयादशमी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, बोले- यह पर्व सत्य और धर्म की विजय का प्रतीक.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.  
खनौरी बॉर्डर पर डल्लेवाल ने 54 दिनों बाद लिया उपचार
chandigarh, Dallewal took treatment ,Khanauri border

चंडीगढ़ । पंजाब के शंभू व खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के दौरान आमरण अनशन कर रहे जगजीत सिंह डल्लेवाल ने 54 दिन का अनशन पूरा होने के बाद शनिवार रात 1 बजे उपचार लेना शुरू किया। डॉक्टरों ने उन्हें ग्लूकोज की ड्रिप लगाई। इस बीच डल्लेवाल का अनशन रविवार को 55वें दिन में प्रवेश कर गया।

 

शनिवार को केंद्रीय अधिकारियों के शिष्टमंडल द्वारा खनौरी का दौरा किये जाने के बाद यहां देर रात तक बैठकों का दौर चलता रहा। किसानों की मांगों को लेकर 14 फरवरी को चंडीगढ़ में मीटिंग होगी। शनिवार को कृषि और किसान कल्याण विभाग के ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रियरंजन खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे। यहां उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात कर मीटिंग का न्योता दिया। इसके बाद डल्लेवाल मेडिकल सुविधा लेने को राजी हो गए। उन्हें ग्लूकोज लगाया गया।


किसानों की सहमति के बाद केंद्र सरकार ने देररात बैठक का पत्र भी जारी कर दिया। पत्र के अनुसार भारतीय किसान यूनियन (गैर राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा की मांगों को लेकर भारत सरकार और पंजाब सरकार के मंत्रियों की बैठक 14 फरवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में होगी। हम आशा करते हैं कि डल्लेवाल जल्द अपना अनशन खत्म करेंगे और बैठक में शामिल होंगे।

 

केंद्रीय अधिकारियों ने डल्लेवाल से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील की थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया। 121 किसानों ने कहा कि पहले डल्लेवाल कुछ खाएं, फिर हम खाएंगे। व्रत उनके साथ ही खत्म करेंगे। किसानों ने डल्लेवाल को मेडिकल ट्रीटमेंट देने के लिए हामी भर दी है।

 

MadhyaBharat 19 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.