Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
भारतीय किसान संघ नेता पर जानलेवा हमला
jabalpur, Deadly attack,Bharatiya Kisan Sangh leader

जबलपुर । भारतीय किसान संघ के जिला युवा वाहिनी प्रमुख व युवा किसान उद्यमी यश गोटियां पर बीती रात्रि हमला हुआ है। यश गोटियां अपनी पत्नी के साथ अपनी कार से ससुराल पाटन जा रहे थे। तभी 4 से 5 नकाबपोश हमलावरों ने शहपुरा से पाटन जाने वाले मार्ग पर बने ओवर ब्रिज के ऊपर नेशनल हाइवे पर गाड़ी रोककर तोड़फोड़ व मारपीट की है। हमलावर पुलिस को रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए दहशत फैलाते हुए भाग गए। इस संबंध में गोटियां ने शहपुरा थाने पहुंचकर आशुतोष पांडे व अनुराग आचार्य के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस घटना से गोटियां का परिवार दहशत में हैं।

11 जनवरी को फोन पर मिली थी जान से मारने की धमकी
गोटियां के परिजनों ने बताया कि इससे पूर्व भी यश गोटियां को 11 जनवरी को फोन पर मराठी व हिन्दी भाषा में पैसों की मांग व जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसकी लिखित शिकायत जबलपुर लॉर्डगंज थाने में की गई थी। शिकायत में गोटियां ने पुलिस से अपनी व अपने परिवार की सुरक्षा की मांग भी की थी। शिकायत में पुणे निवासी अनुराग आचार्य व जबलपुर निवासी आशुतोष पांडे पर शक जताया था। यश गोटियां के पिता विजय गोटियां संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक हैं व भारतीय किसान संघ के दो बार महाकौशल प्रांत अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में गोटियां किसान संघ में प्रांत कोषाध्यक्ष के दायित्व पर हैं। यश गोटियां भी भारतीय किसान संघ की जबलपुर जिला इकाई के जिला युवा वाहिनी प्रमुख पद पर हैं।

भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राघवेन्द्र सिंह पटेल ने कहा कि पुलिस को शिकायत देने के बाद भी कार्यवाही नहीं की जाना गंभीर बात है। इस से प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े होते हैं। पटेल ने मुख्यमंत्री व पुलिस अधीक्षक से शीघ्र कार्यवाही के निर्देश देने के साथ परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने व हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग रखी है।

 

MadhyaBharat 19 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.