Since: 23-09-2009

  Latest News :
भारत-न्यूजीलैंड एफटीए कल विजयादशमी से लागू, भारतीय निर्यात पर जीरो ड्यूटी, 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता साफ.   घर बैठे मिलेगी खाद-बीज और योजनाओं की जानकारी, किसानों के लिए शुरू हुआ \'एग्री वेलफेयर पोर्टल\'.   विजयादशमी पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों को दी बधाई.   आईडीबीआई में सरकार की हिस्सेदारी से संबंधित विधायी घटनाक्रमों पर स्पष्टीकरण.   पहला प्रशिक्षण स्क्वाड्रन सेशेल्स से रवाना, समुद्री सहयोग को और प्रगाढ़ किया.   MY भारत- विकसित भारत के निर्माण के लिए रचनात्मक युवा शक्ति तैयार करने का बड़ा प्लेटफॉर्म है- शिवराज .   एमपी के स्कूलों से 8.66 लाख बच्चे गायब, 6.1 प्रतिशत गिरा नामांकन, कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब.   दो गैंग के 16 बदमाश पकड़े, 87 लाख की ज्वेलरी और नकदी बरामद.   सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सिंहस्थ-2028 की समीक्षा, बोले- श्रद्धालुओं को न हो परेशानी.   विजयादशमी पर प्रदेश में मनाया जाएगा \'गृह प्रवेश दिवस\', 10 लाख से अधिक परिवारों को मिलेगा लाभ.   ग्वालियर हादसे में परिजनों को खोने वाले परिवारों को मुख्यमंत्री ने बंधाया ढांढस, दोषियों होगा सख्त एक्शन.   50 से अधिक घी के ब्रांड असुरक्षित, दुकानों से हटेगा स्टॉक, बड़े ब्रांड शामिल.   जशपुर में 5.45 करोड़ से बन रहा महादेवमुड़ा एनीकट, 150 हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा से किसानों को राहत.   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, महतारी वंदन योजना को बताया नारी सशक्तिकरण की मिसाल.   पशुपालन आधारित आजीविका को बढ़ावा देकर महिला उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल.   ग्रामीणों के बीच बैठे डिप्टी सीएम, तीन गांवों में 1.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात.   उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम लोहझरी में ग्रामीणों के बीच बैठकर किया सीधा संवाद.   प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक अभियान.  
स्कूल बस की ट्रक से टक्कर एक शिक्षक और बस चालक की मौत
raipur, School bus , Kondagaon

कोंडागांव/रायपुर । कोंडागांव जिले में नेशनल हाइवे 30 में आज साेमवार सुबह स्कूली बच्चों और शिक्षकों से भरी बस की ट्रक से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दाे लोगों की मौत हो गई। वहीं 12 घायल बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है, इनमें 4 की हालात नाजुक बताई जा रही है।

कोंडागांव सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि जिला मोहला-मानपुर स्थित मिडिल स्कूल केवंट टोला के सभी शिक्षक और बच्चे बस से तीरथगढ़, चित्रकूट, दंतेवाड़ा बारसूर भ्रमण के लिए गए हुए थे। वापसी के दौरान आज सुबह बस और एक ट्रक की कोंडागांव सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिकलपुटी नया बस स्टैंड के सामने आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में बस चालक और एक शिक्षक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने वहां पहुंचकर सहायता शुरू की और बच्चों को निकालना शुरू किया और पुलिस को सूचना दी । वहीं 12 बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।  

 

MadhyaBharat 20 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.