Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
आदर्श आचार संहिता लगते ही चौक चौराहों से हटाए जा रहे बैनर
raigarh, Banners being removed, Model Code of Conduct

रायगढ़ । आदर्श आचार संहिता लगते ही निगम प्रशासन के अलग अलग नियुक्त चार जोन की टीम द्वारा संपत्ति विरूपण के तहत कार्रवाई की गई। इसमें सबसे पहले शहर के मुख्य मार्ग और चौक चौराहों तथा वार्डो पर लगाए गए राजनीतिक बैनर पोस्टर और होर्डिंग हटवाने का कार्य शुरू कर दिया है । निगम कमिश्नर ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।

 

छत्तीसगढ़ राज्य चुनाव आयोग की ओर से नगरीय निकायों एवं नगर पंचायत चुनाव के तारीखों का ऐलान होते ही आदर्श आचार संहिता भी लगा दी गई है। शहर के मुख्य मार्ग चौक चौराहों तथा वार्डो में बैनर, पोस्टर, होर्डिंग आदि निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।

 

निगम कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय और रायगढ़ एस डी एम प्रवीण तिवारी की उपस्थिति में निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा इस अभियान को निगम कार्यायल से रवाना किया गया। 48 वार्डो में बैनर पोस्टर हटाने के लिए निगम द्वारा पांच टीम गठित की गई है। पहला टीम निगम कार्यायल से सत्तीगुड़ी चौक होते हुए कोतरारोड थाना की तरफ। दूसरा टीम निगम कार्यालय से ढिमरापुर होते हुए भगवानपुर पतरापाली की तरफ, तीसरा टीम निगम कार्यायल से चक्रधर नगर से होते हुए मेडिकल कॉलेज की तरफ , चौथा टीम निगम कार्यालय से कबीर चौक ट्रांसपोर्ट नगर की ओर एवं पांचवां टीम चांदनी चौक सर्किट हाउस बोईरदादर की तरफ भेजा गया।

 

निगम कमिश्नर क्षत्रिय ने बताया कि, आदर्श आचार संहिता लगते ही निगम का अमला द्वारा जेसीबी, ट्रेक्टर आदि वाहनों की मदद से शासकीय संपतियों में लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर आदि हटाए जा रहे हैं। इस अभियान में निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 
MadhyaBharat 21 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.