Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर एरिया की सफारी में खुलेआम शराब पार्टी
umaria, Open liquor party ,​​Bandhavgarh Tiger Reserve

उमरिया । जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है, कहीं हाथियों की मौत, कहीं बाघों की मौत, कहीं तेंदुए की मौत तो कहीं इंसानों पर बाघ का हमला या फिर तेंदुए का घर में घुसकर हमला करना। यह रही वन्य जीवों की बात अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमे स्पष्ट दिख रहा है कि कैसे पार्क के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हुए कोर जोन में टाइगर सफारी के दौरान पर्यटक शराब पी रहे हैं। यह वीडियो 14 जनवरी का बताया जा रहा है जहां कोर जोन के मगधी गेट में घूमने आये पर्यटक पार्क नियमों का खुले आम मखौल उड़ाते हुए शराब पार्टी किये, हालांकि इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पार्क प्रबंधन जागा और जिप्सी वाहन समेत चालक और गाइड को निष्कासित कर दिया।

उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रकाश कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद जिप्सी चालक विनोद यादव, गाइड उमादत्त को आगामी आदेश तक वाहन सहित पार्क में जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है साथ ही 24 घंटे के भीतर लिखित में अपना जबाब देने को कहा गया है, क्योंकि पार्क के भीतर कोई भी नशा या अवांछनीय कृत्य करना प्रतिबंधित है और यदि कोई ऐसा करता है तो गाइड की जिम्मेदारी है कि गेट में इसकी सूचना दें।

गौरतलब है कि 14 जनवरी की घटना के बाद जब सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ तब पार्क प्रबंधन द्वारा संज्ञान लिया गया जिससे साफ जाहिर होता है कि पार्क प्रबंधन पार्क के प्रति कितना सजग है। 

 

MadhyaBharat 21 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.