Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों के शव पोस्टमार्टम के लिए रायपुर लाये गए
raipur, Bodies of Naxalites killed, encounter

गरियाबंद /रायपुर । गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ी घाट जंगल में हुए मुठभेड़ में मारे गए सभी 14 नक्सलियों के शव बुधवार सुबह ओडिशा के नुआपड़ा विशिष्ट नक्सल विरोधी बल (एसओजी) के जवान छत्तीसगढ़ पुलिस को सौंपकर सकुशल वापस नुआपाड़ा पहुंच गए। नक्सलियों के शव को रायपुर लाकर मेकाहारा अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। इनमें 6 महिला और 8 पुरुष नक्सलियों के शव हैं। शवों का पोस्टमार्टम करने के लिए 22 डॉक्टरों की टीम बनाई गई है, जिसमें 12 मर्चुरी में तैनात डॉक्टरों के अलावा 10 अतिरिक्त डॉक्टर और 10 सफाईकर्मियों की टीम पोस्टमार्टम के लिए बनाई जा रही है।

मेकाहारा के सूत्रों के अनुसार मारे गए नक्सलियों में कई सीनियर कमांडर शामिल हैं, जिनकी शिनाख्त का काम जारी है। मेकाहारा अस्पताल की मोर्चरी में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन लाई गई है। नक्सलियों के शवों का एक्स-रे पहले किया जा रहा है। बॉडी में किसी प्रकार का कोई धातु या विस्फोटक मिलता है तो बॉम्ब स्क्वॉड की टीम को बुलाया जाएगा। इसके बाद ही पोस्टमार्टम की प्रकिया शुरू होगी।

गरियाबंद एसपी निखिल राखेचा द्वारा जानकारी दी गई है कि गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। मंगलवार रात में कई बार नक्सलियों से मुठभेड़ भी हुई। पूरी रात गरियाबंद डीआरजी, सीआरपीएफ कोबरा के जवान कुल्हाड़ी घाट इलाके के भालू डिग्गी के जंगल में मौजूद रहे। बुधवार सुबह से ही इलाके में जवानों का सर्च ऑपरेशन जारी है।

 

 
MadhyaBharat 22 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.