Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
तालाब किनारे हो रहा आंगनबाड़ी निर्माण वार्डवासियों का फूटा गुस्सा
dhamtari, Anganwadi construction  , ward residents angry

धमतरी । जालमपुर वार्ड में तालाब किनारे निर्माण किए जा रहे आंगनबाड़ी को लेकर वार्डवासियों ने मोर्चा खोल दिया है। वार्डवासियों ने बुधवार काे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। जल्द निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग को लेकर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। नगर निगम पहुंचे जालमपुर वार्ड के रहवासी राजेश लोधी, हेमंत साहू, अभिषेक सोना, नोमेश देवांगन, रवि देवांगन, शेषनारायण, उमा साहू, ममता साहू, रेखा शांडिल्य, मीनाक्षी निषाद आदि जालमपुर वार्डवासियों ने बताया कि वार्ड में दीवान तालाब किनारे बजरंग मंदिर है। जहां होने वाले कार्यक्रम के लिए जमीन आरक्षित की गई है। इसका उपयोग वार्डवासी करते हैं। उक्त आरक्षित जमीन पर वार्डवासियों की बिना सहमति के वहां आंगनबाड़ी भवन निर्माण कराया जा रहा है। इसका वे पुरजोर विरोध करते है। यदि जल्द आंगनबाड़ी निर्माण पर रोक नहीं लगाई तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होगें। पश्चात आंगनबाड़ी निर्माण पर जल्द रोक लगाने की मांग को लेकर आयुक्त प्रिया गोयल को ज्ञापन सौंपा गया। इस अवसर पर बैसाखिन ध्रुव, सुलोचना निषाद, शकुनबाई साहू, तुलसी बाई, जानकी पटेल, कुमारी साहू, मंजूला बाई, पार्वती पटेल, भुनेश्वरी, सेवक राम, सौरभ लोधी, सोहद्राबाई, ललित कंवर, भारत देवांगन सहित अन्य वार्डवासी मौजूद थे।

बना रहता है खतरा: वार्ड की जानकी मंजूला बाई, पार्वती क राम, सौरभ लोधी, सुलोचना निषाद, लसी बाई, शेषनारायण, रवि देवांगन, अमन पटेल, सुनीता सोनी, सोहद्रा बाई, कुंतीबाई ने बताया कि तालाब किनारे आंगनबाड़ी भवन का कोई औचित्य ही नहीं है, क्योंकि इससे हमेशा बच्चों के जीवन पर खतरा मंडराते रहेगा। इसलिए वे इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। वर्षा के दिनों में यह तालाब पूरी तरह से लबालब रहता है, ऐसे में बच्चों के जीवन को ध्यान में रख उक्त स्थल में आंगनबाड़ी निर्माण पर रोक लगनी ही चाहिए। मालूम हो कि तालाब किनारे आंगनबाड़ी केंद्र खुलने से हमेशा खतरा रहेगा। शासन के दिशा-निर्देशानुसार तालाब या अन्य जल स्त्रोत के आसपास आगनबाड़ी बनाया जाना प्रतिबंधित है। बावजूद इसके कई स्थानों पर तालाब किनारे ही आगनबाड़ी केंद्र का निर्माण कर दिया गया है।

 

 

 

MadhyaBharat 22 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.