Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
सैफ अली खान के हमलावर की पुलिस कस्टडी 29 जनवरी तक बढ़ाई गई
mumbai, Saif Ali Khan, attacker

मुंबई। फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के हमलावर मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद की पुलिस कस्टडी शुक्रवार को बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने 29 जनवरी तक बढ़ा दी है। हमलावर आरोपित की पुलिस कस्टडी आज खत्म हो रही थी, इसी वजह बांद्रा पुलिस स्टेशन की टीम ने आज उसे कोर्ट में पेश किया था।

 

पुलिस के अनुसार फिल्म अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास में चोरी के इरादे से 16 जनवरी की रात को घुसे आरोपित ने सैफ को चाकू घोंप दिया था। इस मामले में पुलिस ने मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को ठाणे से 19 जनवरी को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस कस्टडी में भेजा था। आज आरोपित की पुलिस कस्टडी खत्म हो रही थी, इसलिए उसे बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि आरोपित जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वह बांग्लादेशी नागरिक है, इसलिए उसके भारत आने में कितने लोगों ने मदद की, उसकी जांच करनी है। साथ ही इस मामले में उसके अन्य साथी कौन-कौन हैं, इसकी भी जांच करनी है, इसलिए आरोपित की पुलिस कस्टडी जरूरी है।

 

आरोपित के वकील ने कोर्ट को बताया कि पुलिस जिसे आरोपित बता रही है, वह असली आरोपित नहीं है। पुलिस की जांच के लिए कुछ नहीं बचा है। इसलिए आरोपित को न्यायिक कस्टडी में भेजा जाना चाहिए, लेकिन कोर्ट ने हमलावर आरोपित की पुलिस कस्टडी 29 जनवरी तक बढ़ा दी।

MadhyaBharat 24 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.