Since: 23-09-2009

  Latest News :
PM मोदी ने किया भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- ऊर्जा सुरक्षा का भविष्य स्वच्छ ऊर्जा में*.   रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की \'वोट बचाओ, देश बचाओ\' रैली, चुनाव आयोग पर लगाए आरोप.   एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने भारतीय वायुसेना के 29वें प्रमुख के रूप में संभाला कार्यभार, \'वायु\' विजन किया पेश.   अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए शुरू हुआ डिजी यात्रा का ट्रायल, 7 एयरपोर्ट पर मिलेगी सुविधा.   *प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु-मुंबई वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को रेल संपर्क में बड़ी पहल बताया.   लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गायत्री परिवार के योगदान की सराहना की.   खेल इतिहास रचेगा भोपाल: पहली बार होगी एशियन वूमेंस हॉकी चैम्पियन्स ट्रॉफी-2026 की मेजबानी, 19 से 28 नवंबर तक 6 देशों की 150 खिलाड़ी दिखाएंगी दम.   शराब माफिया के खिलाफ निडर होकर करें कार्रवाई, रील नहीं रियल प्रॉब्लम सुलझाएं: पुलिस अकादमी भौंरी में CM डॉ. मोहन यादव ने 48 DSPs को दिया मंत्र.   छिंदवाड़ा के किसानों ने परिश्रम से बनाई अलग पहचान, कॉर्न सिटी के स्वीट कॉर्न को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार: CM मोहन यादव.   भोपाल में भारतीय किसान संघ से मिले CM मोहन यादव, बोले - सरकार लगातार लेगी किसान हितैषी फैसले.   मध्यप्रदेश कैबिनेट के ऐतिहासिक फैसले: 23,300 करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, जंगल बचेंगे, खेतों को मिलेगा पानी, शहरों में होगा विकास.   जबलपुर में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ‘ पदयात्रा की फोटो.   आत्मविश्वास और मेहनत से बनाओ पहचान, समाज में लाओ बदलाव: राज्यपाल का 24,800 छात्रों को मंत्र, मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह संपन्न.   खनिज संपदा से चमकेगा छत्तीसगढ़, बनेगा देश का ग्रोथ इंजन: CM साय और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की बड़ी बैठक में 5 बड़े फैसले, 16,738 करोड़ का राजस्व.   *NIT रायपुर में तकनीक की नई क्रांति, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने किया 7 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन - AI से स्पेस रिसर्च तक होगा शोध.   रायपुर में राज्योत्सव का समापन: अमित शाह ने 36 विभूतियों को दिया राज्य अलंकरण, छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं का हुआ भव्य सम्मान.   सशक्त नारी और युवा शक्ति से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ : डिप्टी CM अरुण साव ने बिलासपुर में किया राज्योत्सव का शुभारंभ.   छत्तीसगढ़ में ऊर्जा सेक्टर में 5.60 लाख करोड़ के निवेश की संभावना, 2030 तक 15 हजार मेगावाट ग्रीन एनर्जी का लक्ष्य : CM विष्णु देव साय.  
शरद पवार ने महाराष्ट्र में चीनी मिलों और सहकारी समितियों के लिए कुछ नहीं किया: अमित शाह
mumbai, Sharad Pawar ,Amit Shah

मुंबई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मालेगांव में कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। केंद्र सरकार ने सरकार ने महाराष्ट्र में सहकारी चीनी मिलों का टैक्स 46,000 करोड़ रुपये कम कर दिया है।


केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मालेगांव में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। अमित शाह ने शरद पवार पर तंज कसते हुए कहा कि पवार साहब, आप 10 साल तक कृषि मंत्री रहे, उस समय आपके पास सहकारी क्षेत्र था, आपने महाराष्ट्र में चीनी मिलों और सहकारी समितियों के लिए क्या किया? अमित शाह ने कहा कि मार्केटिंग नेता बनना आसान है, लेकिन जमीन पर रहकर काम करना जरूरी है। अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार ने महाराष्ट्र में सहकारी चीनी मिलों का टैक्स 46,000 करोड़ रुपये कम कर दिया है।


अमित शाह ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया, जिसमें नरेन्द्र मोदी ने जय विज्ञान जोड़ दिया। यदि कृषि को सहकारी समितियों के माध्यम से चलाया जाए तो निश्चित रूप से लाभ होगा। किसान पारंपरिक खेती करते हैं और यहां अत्याधुनिक मृदा परीक्षण प्रयोगशाला स्थापित की गई है। सहकारिता मंत्रालय ने ऑर्गेनिक कोऑपरेटिव लिमिटेड का गठन किया है। इससे मिलने वाला लाभ सीधे किसानों के खाते में जाएगा। यह संगठन इसके लिए आवश्यक प्रमाण पत्र जारी करेगा। आत्मनिर्भरता की सबसे सुंदर परिभाषा है सहयोग। इसलिए मोदी ने सहयोग से समृद्धि का नारा दिया है। इस संगठन के 1 लाख से अधिक सदस्य हैं और इसकी ड्रिप प्रणाली बहुत सुंदर है। अमित शाह ने कहा कि यहां 80 प्रतिशत खेती ड्रिप सिंचाई के जरिए होती है।

MadhyaBharat 24 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.