Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
महाराष्ट्र रेल हादसे में मारे गए सात नेपाली नागरिकों की शिनाख्त
kathmandu,Seven Nepali citizens , Maharashtra train

काठमांडू । महाराष्ट्र के जलगांव में 22 जनवरी को हुए रेल हादसे में मरने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या 7 पहुंच गई है। सभी मृतकों की पहचान हो गई है। अपने नागरिकों के शवों को स्वदेश लाने के लिए नेपाल सरकार दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के साथ समन्वय कर रही है।

 

लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के यात्रियों के ट्रेन से कूदने के बाद हुए हादसे में अब तक सात नेपाली नागरिकों की मौत होने की पुष्टि हो चुकी है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में सात नेपाली नागरिकों की मौत होने और उन सभी की पहचान होने की जानकारी दी है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक मरने वालों में नेपाल के अछाम जिले के चार, कैलाली जिले के दो और बांके जिला का एक नागरिक है। इन मृतकों की पहचान अछाम जिला मंगलसेन के 11 वर्षीय हिमुनन्दराम विश्वकर्मा, 44 वर्षीय नन्दराम पद्म विश्वकर्मा, 42 वर्षीया मैसारा कामी विश्वकर्मा और अछाम कमलबजार की 60 वर्षीया जोक्ला उर्फ कला कामी के रूप में हुई है।

 

इसी तरह कैलाली जिला की 43 वर्षीया कमला नवीन भण्डारी और 40 वर्षीय लछिराम पासी हैं। ऐसे ही बांके जिला के डंडुवा निवासी 32 वर्षीय राधेश्याम राध की भी मौत इस रेल हादसे में हुई है। अपने नागरिकों के शवों को स्वदेश लाने के लिए नेपाल सरकार दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास और भारत के रेल अधिकारियों के साथ समन्वय कर रही है। इस दुर्घटना घायल हुए यात्रियों में भी चार नेपाली नागरिक शामिल हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई गई है। घायलों में तीन का उपचार स्थानीय अस्पताल में और गंभीर रूप से घायल का इलाज जलगांव के गोदावरी अस्पताल में किया जा रहा है।

 

महाराष्ट्र सरकार ने मृतकों के परिवारों के लिए पांच-पांच लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। इसी तरह भारत सरकार की तरफ से मृतक परिवार को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की गई है। दिल्ली में नेपाल के राजदूत डॉ. शंकर शर्मा ने बताया कि नेपाली नागरिकों को मुआवजे की रकम देने के लिए विदेश मंत्रालय के साथ समन्वय किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिवार वाले दुर्घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं। उनके समन्वय के लिए नेपाली दूतावास के एक अधिकारी को भी जलगांव भेजा गया है।

MadhyaBharat 24 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.