Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
कार और ऑटो की टक्कर से पिता-बेटी की मौत
ujjain, Father and daughter,car and auto

उज्जैन । उज्जैन में शुक्रवार रात एमआर 5 रोड़ पर रात भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 2 लोग की मौत और दो लोग गंभीर रूप से घायल है। मृतकाें में पिता और छह माह की मासूम बेटी शामिल है, जबकि पत्नी और बेटे का गंभीर हालत में ईलाज जारी है। घटनाकार और ऑटो की टक्कर से हुई। देर रात हुए सड़क हादसे के बाद आक्राेशित रहवासियों ने शनिवार सुबह चक्काजाम कर दिया। उनका आरोप था कि इस जगह पर आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार होते हैं, लेकिन प्रशासन ने आज तक स्पीड ब्रेकर नहीं बनवाए।

 

जानकारी अनुसार ऑटो चालक शेख जीशान (38) अपनी पत्नी शहाना (30) बेटे आरिल और 6 माह की बेटी अनाविया को लेकर तोपखाने ससुराल गए थे। देर रात ढांचा भवन में घर लौटे समय आलोक इंटरनेशनल स्कूल के सामने से टर्न लेते समय सामने से आ रही कार क्रमांक एमपी 13 जेडएम 9406 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी की हादसे के दौरान कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी और ऑटो के परखच्चे उड़ गए। टक्कर से जीशान और उसकी पत्नी दोनों सड़क पर जा गिरे। जबकि बच्चे ऑटो में फंस गए। हादसे में जीशान और उसकी 6 माह की बेटी की मौत हो गई। मां और बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

भीषण हादसे से आक्राेशित आसपास की कॉलोनी में रहने वालों का गुस्सा फुट पड़ा। उन्होंने शनिवार सुबह रोड पर चक्का जाम कर दिया। इनका कहना है कि आए दिन यहां हादसे होते रहते हैं लेकिन प्रशासन द्वारा कोई भी स्पीड ब्रेकर नहीं बनाया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि चार लोगों की मौत पहले भी हो चुकी है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक सड़क पर चक्काजाम नहीं हटेगा। करीब एक घंटे तक चले चक्का जाम को खुलवाने के लिए आए पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने आज ही स्पीड ब्रेकर लगवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद चक्का जाम खोल दिया गया।

 
MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.