Since: 23-09-2009

  Latest News :
सीएम योगी बोले- जीरो टॉलरेंस, अपराधियों में अब कोई अपना-पराया नहीं.   संसद सत्र- NDA संसदीय दल की बैठक.   ‘घोटाले की फाइल मेरे पास थी, 10 दिन में मौत’, संजय राउत के बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरम.   बीएमसी चुनाव में मनसे की करारी हार, राज ठाकरे ने कार्यकर्ताओं को दिया सख्त संदेश.   लोकसभा में हंगामा: राहुल गांधी के ‘चीनी टैंक’ दावे पर सदन बार-बार स्थगित.   एनसीपी के दोनों गुटों के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना.   90 लाख रुपये की चोरी का खुलासा, सोना-चांदी कचरे में छुपाया गया.   सिंहस्थ के लिए मेला स्पेशल ट्रेन, इंदौर को मिलेंगी वंदे भारत एक्सप्रेस.   ब्राह्मणों पर पूर्व अपर मुख्य सचिव का बयान, सोशल मीडिया से सियासत तक हलचल.   एमपी बजट 2026 की तैयारी तेज, फिजूलखर्ची पर लगेगा सख्त ब्रेक.   रेल बजट 2026: मध्यप्रदेश को 15,185 करोड़ की सौगात, सिंहस्थ के लिए विशेष पैकेज.   उज्जैन में बनेगा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 300 एकड़ से ज्यादा जमीन होगी अधिग्रहित.   सरकारी-निजी अस्पतालों को भुगतान न मिलने से कैशलेस सुविधा बंद होने की आशंका.   नए रेल प्रोजेक्ट्स से आदिवासी अंचल और उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ.   धान उठाव में सुस्ती सरकार पर सवाल.   कोरबा में आधी रात दुकान में भीषण आग: मून बिरयानी सेंटर जलकर खाक, बड़ा हादसा टला.   रायगढ़ में देह व्यापार का भंडाफोड़: केलो विहार के किराये के मकान पर छापा, दो आरोपी गिरफ्तार.   कोरबा में सीएम विष्णु देव साय का दौरा: अटल स्मृति भवन का भूमि पूजन, युवा कांग्रेस का विरोध.  
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल को उत्कृष्ट निर्वाचन प्रबंधन के लिए मिला राज्यस्तरीय सम्मान
raigarh, Collector Kartikeya Goyal, state level honor

रायगढ़ । 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्तिकेया गोयल को राज्यस्तर पर पुरस्कृत किया गया। राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने यह सम्मान प्रदान किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती रीना बाबा साहब कंगाले भी इस मौके पर उपस्थित रहीं। कलेक्टर को यह सम्मान भारत निर्वाचन आयोग की अनुशंसा पर रायगढ़ जिले में निर्वाचन के कुशल प्रबंधन व संचालन के लिए मिला।

 

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के मार्गदर्शन में पूरे रायगढ़ जिले की निर्वाचन टीम ने काम किया और प्रदेश में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की। रायगढ़ जिले में लोकसभा चुनाव 2024 में 81.60 प्रतिशत वोटिंग हुई। जो कि पिछले लोकसभा चुनाव से 2.14 प्रतिशत अधिक है। रायगढ़ से निर्वाचन कार्य में संलग्न सहायक प्रोग्रामर विभाष चंद्र पांडेय और डाटा एंट्री ऑपरेटर लारेंस केरकेट्टा को भी राज्य स्तर पर पुरस्कार प्रदान किया गया।

 

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने कहा कि यह सम्मान रायगढ़ जिले की पूरी टीम के अथक परिश्रम और साझे प्रयास के साथ जिले के जागरूक मतदाताओं के कारण संभव हुआ है। उन्होंने निर्वाचन कार्य में संलग्न सभी अधिकारी कर्मचारी और जिले के मतदाताओं को इसके लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ की भौगोलिक परिस्थितियों के कारण यहां निर्वाचन संचालन के लिए व्यापक तैयारियों की आवश्यकता होती है। एक ओर शहरी इलाके तो दूसरी तरफ दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में एक साथ मतदान कराना होता है।रायगढ़ की पूरी टीम ने मई माह की भीषण गर्मी में पूरे उत्साह के साथ निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराया। उतने ही जोश के साथ जिले के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर कर लोकतंत्र के पर्व में अपनी हिस्सेदारी निभाई। जिसका परिणाम रहा कि रायगढ़ जिला पूरे प्रदेश में मतदान प्रतिशत के मामले में टॉप पर रहा।

 

संभागस्तरीय पुरुस्कारों में भी रहा रायगढ़ का दबदबा

 

राज्यस्तरीय कार्यक्रम में हर संभाग स्तर से सहायक प्रोग्रामर और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए भी पुरस्कार दिए गए। इन दोनों श्रेणी के पुरस्कारों में भी बिलासपुर संभाग से रायगढ़ जिले का दबदबा रहा। रायगढ़ के निर्वाचन शाखा के सहायक प्रोग्रामर विभाष पांडेय और डाटा एंट्री ऑपरेटर लारेंस केरकेट्टा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया।

 

 

 

 

MadhyaBharat 25 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.