Since: 23-09-2009

  Latest News :
36 हजार फीट पर इंजन का ऑयल तेजी से घटा, अबूधाबी जा रही फ्लाइट कोच्चि लौटी.   पीढ़ियाँ बदलती हैं, शिक्षकों की जिम्मेदारी नहीं.   गुरु से शिक्षक तक : भारत की शाश्वत ज्ञान-परंपरा.   शिक्षक दिवस पर PM मोदी की शिक्षकों से बातचीत ,मोदी ने पूछा बेहतर वक्ता बनने का राज .   EOS-05 ने रचा नया रिकॉर्ड, GSLV से लॉन्च हुआ भारत का सबसे भारी सैटेलाइट.   GDP पर सवाल को लेकर घमासान गोयल के बयान पर AAP का पलटवार.   भोपाल में सीलिंग से जुड़े मामलों की सुनवाई आज हाई कोर्ट में होगी.   नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने शराब कांड को सरकार की जहर बांटो योजना बताया.   एनएसयूआई ने की सीधी के निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज की सीबीआई जांच की मांग.   अवैध शराब प्रकरण में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने बीएमसी में की समीक्षा, कहा- लापरवाहों पर होगी कार्रवाई.   ‘छात्रों की गूंज’ पर कांग्रेस का दावा, 50 हजार से ज्यादा छात्र जुड़े.   गुरु से शिक्षक तक.   NEET-JEE से UPSC तक फ्री कोचिंग, युवाओं के लिए साय सरकार की पहल.   खाली लौटने वाली मालगाड़ियों में माल भेजना होगा सस्ता, 20% तक छूट.   रायपुर की सड़कों पर खतरा, जलभराव और फिसलन से हादसे का डर.   जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ नंबर-1.   छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में नारियल की खेती ने बनाई खास पहचान .   CGPSC मेंस 2025 का रिजल्ट जारी 608 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित .  
रुसेन कुमार रायगढ़ महापौर के लिए आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार
raigarh, Rusen Kumar ,Raigarh Mayor

रायगढ़ । आम आदमी पार्टी (आप) ने रुसेन कुमार को रायगढ़ नगर निगम के महापौर पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा पार्टी के छत्तीसगढ़ राज्य नेतृत्व और शीर्ष केंद्रीय नेतृत्व द्वारा की गई।

 

रुसेन कुमार ने पार्टी नेतृत्व के इस निर्णय पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आम आदमी पार्टी के रायगढ़ जिला, छत्तीसगढ़ राज्य एवं केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करता हूँ। यह हमारे लिए गर्व का विषय है। रायगढ़ को एक बेहतर, स्वच्छ और विकासशील शहर बनाने का मेरा सपना है, और इसे साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करूँगा।”

रुसेन कुमार ने पूरे रायगढ़ शहर वासियों एवं सम्मानीय नागरिकों से सहयोग, समर्थन और आशीर्वाद की अपील की है। रुसेन कुमार को पार्टी के प्रतीक चिन्ह झाडू के निशान पर जनता अपना समर्थन देगी। रुसेन कुमार ने अपने सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों को लेकर राष्ट्रीय पहचान बनाई है। राजनीति में आने से रायगढ़ में अलग ही उत्साह का माहौल है।

MadhyaBharat 26 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.