Since: 23-09-2009

  Latest News :
सुप्रीम कोर्ट का UPI पर रोक लगाने से इंकार.   नागालैंड में जहरीली शराब से 19 की मौत, तस्कर गिरफ्तार.   बिना बायोमेट्रिक नहीं मिलेगी गैस की सब्सिडी, बंद हो सकती है सब्सिडी.   विपक्ष का ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए प्रस्ताव लाने का करेगा तीसरा प्रयास.   बिरसिंहपुर सोलर-बैटरी स्टोरेज परियोजना पर निवेशक संवाद.   वेयरहाउस से सब्सिडी जारी करने के एवज में रिश्वत मांगने वाले तीन अधिकारी सस्पेंड.   भोपाल में कांग्रेस ने किया निर्वाचन आयोग का घेराव, पुलिस ने वाटर कैनन चलाया.   महाकौशल क्षेत्र के उद्योग, व्यापार को देंगे बढ़ावा: मुख्यमंत्री डॉ. यादव.   बलराम कृषि महोत्सव में वर्चुअली शामिल हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव.   यूनेस्को की टेंटेटिव सूची में शामिल हुए चार और नए ऐतिहासिक स्थल.   इलाज, दवाओं की उपलब्धता और स्वच्छता में न हो लापरवाही - उप मुख्यमंत्री शुक्ल.   नवीन आपराधिक कानूनों पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन 3 अक्टूबर होगा.   मुख्यमंत्री ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों का जाना हाल.   एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मिलेंगे 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि.   PWD ने सड़क एवं सेतु निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश.   नारायणपुर में माड़ीन नदी के बीच पेड़ पर फंसे ग्रामीण का सफल रेस्क्यू.   आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र में पहले दिन 97 हजार से अधिक लोग हुए शामिल.   आयुष्मान भारत योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान.  
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं पर प्रधानमंत्री ने दिया विश्व नेताओं को धन्यवाद
new delhi, Prime Minister, thanked world leaders

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर बधाई और शुभकामनाओं के लिए विश्व नेताओं को धन्यवाद दिया।

नेपाल के प्रधानमंत्री द्वारा एक्स पर किए गए एक पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली भारत अपने गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे कर रहा है। इस अवसर पर हम अपने दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्री के ऐतिहासिक बंधनों को भी गहराई से संजोकर रखते हैं। मुझे विश्वास है कि आने वाले समय में यह और बढ़ेगा।”

नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा एक्स पर पोस्ट किये गए एक पोस्ट का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के 76वें गणतंत्र दिवस पर आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, शेर बहादुर देउबा। हमारी जनता के बीच मैत्री के सदियों पुराने संबंध फलते-फूलते रहें तथा और भी मजबूत होते रहें।”

भूटान के प्रधानमंत्री द्वारा एक्स पर पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “भारतीय गणतंत्र के 75 वर्ष पूरे होने पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए मेरे मित्र प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग टोबगे को धन्यवाद। हम भारत और भूटान के बीच अद्वितीय और विशेष साझेदारी को भी बहुत महत्व देते हैं।”

मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति द्वारा एक्स पर किए गए पोस्ट के जवाब में प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत के गणतंत्र दिवस पर आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद इब्राहिम मोहम्मद सालेह।”

 
MadhyaBharat 26 January 2025

Comments

Be First To Comment....
Video

Page Views

  • Last day : 8641
  • Last 7 days : 45219
  • Last 30 days : 64212


x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 MadhyaBharat News.